मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः ग्राम प्रधान के भाई की गाड़ी पर फायरिंग, पास बैठे युवक को लगी चार गोलियां, हालत गंभीर

Rakesh

मंगलौर-हरिद्वार बाईपास पर रविवार देर रात भगवानपुर चंदनपुर के ग्राम प्रधान के भाई की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान ग्राम प्रधान के भाई नौशाद के साथ बैठे एक युवक को चार गोलियां लग गईं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

injure
शेयर करें

रूड़की। मंगलौर-हरिद्वार बाईपास पर रविवार देर रात भगवानपुर चंदनपुर के ग्राम प्रधान के भाई की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान ग्राम प्रधान के भाई नौशाद के साथ बैठे एक युवक को चार गोलियां लग गईं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

साथ ही साथ नोशाद को भी चोटें आई हैं। भगवानपुर चंदनपुर के ग्राम प्रधान के भाई नौशाद रविवार देर रात अपने घर लौट रहे थे, जैसे ही वह बिजौली फ्लाईओवर के पास अपनी गाड़ी से पहुंचे तो वहां पर पहले से घात लगाए कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान कार में बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को 4 गोलियां लगी हैं।

राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को देर रात सरकारी अस्पताल भेजवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली।

कोतवाली मंगलौर प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी का कहना है कि हमले के दौरान एक युवक को चार गोलियां लगी हैं। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी।

टैग: Attack car
शेयर करें