मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

कब तक धोना चाहिए हाथ?

Avnish

आपको यह तो पता है कि हाथ खाना खाने से पहले धोना चाहिए लेकिन कितने वक्त तक यह नहीं पता तो चलिए जानते है।

hand wash
शेयर करें
नई दिल्ली । काफी लोगों के दिनचर्या और खानपान का प्रभाव सेहत पर पड़ता है। इसीलिए सेहत के जानकार हमेशा पोष्टिक आहार और सही लाइफस्टाइल अपनाने की सलाह देते हैं। अगर हमारी आदतें अच्छी हैं तो शरीर का इम्यून सिस्टम अच्छा होता है और इससे कई तरह की संक्रामक बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। जैसे- हाथों की साफ-सफाई से ही आप अपनी सेहत को काफी हद तक बेहतर बना सकते हैं।
संक्रामक बीमारियां से बचाव
कोशिश करें कि अपने हाथों को सही तरीके से धोए और समय-समय पर धोए इससे आपको काफी मदद मिलेगी। बता दें कि कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस किसी भी सतह पर मौजूद रहते हैं, जब हम उन्हें छूते हैं तो वे हाथों के जरिए शरीर में पहुंच सकते हैं। यही कारण है कि हाथों की साफ-सफाई से कोरोना, फ्लू जैसे संक्रामक बीमारियों से बच सकते हैं।
पेट और सांस संबंधी बीमारियों का रिस्क कम
हाथ धोने की आदत पेट और सांस से जुड़ी बीमारियों का रिस्क 30 प्रतिशत तक कम कर सकती है। अक्सर संक्रमण होने पर एंटीबायोटिक्स लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि, कई अध्ययन में बताया गया है कि ज्यादा एंटीबायोटिक्स के सेवन से एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस के केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखकर बीमारियों से बचने के साथ ही एंटीबायोटिक्स का सेवन कम कर सकते हैं।
इस तरह रखें हाथों की सफाई
हाथ धोने की आदत कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का हिस्सा माना जाता है। इस आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल कर आप कई तरह की संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोक सकते हैं। हाथों की साफ-सफाई पानी और साबुन से अच्छी तरह करनी चाहिए। हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट भी हर उम्र के लोगों को यह आदत अपनाने की सलाह देते हैं।
शेयर करें