Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः सुल्तानपुर में युवती ने हॉस्पिटल में लगाई फांसी, परिजनों में कोहराम

यूपीः सुल्तानपुर में युवती ने हॉस्पिटल में लगाई फांसी, परिजनों में कोहराम

यूपी के सुल्तानपुर जिले में शुक्रवार को एक हॉस्पिटल के पैथोलॉजी यूनिट में महिला कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पैथोलॉजी के कमरे में लगे पंखे से लटकता उसका शव बरामद हुआ है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की पड़ताल में जुट गई है।

By Rakesh 

Updated Date

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिले में शुक्रवार को एक हॉस्पिटल के पैथोलॉजी यूनिट में महिला कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पैथोलॉजी के कमरे में लगे पंखे से लटकता उसका शव बरामद हुआ है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की पड़ताल में जुट गई है।

पढ़ें :- चिकित्सकों की संवेदनहीनताः मैनपुरी में अस्पताल के बाहर सड़क पर बच्ची को दिया जन्म

घटना नगर कोतवाली के गभड़िया मोहल्ले की है। यहीं पर डॉक्टर मकसूद सरदार अपना सरदार नर्सिंग होम चलाते हैं। उन्होंने अपना पैथोलॉजी यूनिट भी खोल रखा है। इसी पैथोलॉजी यूनिट में आंचल नाम की लड़की कार्य करती थी। शुक्रवार दोपहर उस समय यहां हड़कंप मच गया, जब आंचल का शव पंखे से लटकता दिखाई पड़ा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आंचल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई है। आंचल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक की मां की मानें तो आंचल की मंगनी हो गई थी और अगले वर्ष उसकी शादी भी होने वाली थी। लेकिन आंचल ने ये कदम क्यों उठाया, कोई नहीं समझ पा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com