मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
पंजाब के तरन तारन में भीषण सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में चार तीर्थयात्रियों की मौत योगी सरकार शिक्षा व्यवस्था में लाएगी पारदर्शिता, 26,720 परिषदीय स्कूलों का होगा सोशल ऑडिट वीबी-जी राम जी योजना में गड़बड़ी पर योगी सरकार सख्त, शिकायतों का 15 दिन में होगा निस्तारण Mission 2027: मथुरा में बनेगी भाजपा की चुनावी रणनीति पूर्व से पश्चिम तक योगी का दौरा, वीर सैनिकों को तोहफा किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या के बाद संयुक्त बलों ने बड़े स्तर पर शुरू किया आतंकवाद-विरोधी अभियान तीसरे मोर्चे ने उड़ाई उत्तर प्रदेश में सियासी दलों की नींद पुल किसी के भी नाम पर बने, बस उसका निर्माण होना चाहिए: प्रशांत किशोर
दिल्ली

Good initiative: रांची में ‘सशक्त सेना, समृद्ध भारत’ प्रदर्शनी 6 से 8 तक

Desk

नागरिक समाज और सशस्त्र बलों के बीच संबंधों को मजबूत करने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने के लिए 6 से 8 सितंबर तक रांची (झारखंड) के मोरहाबादी मैदान में 'सशक्त सेना, समृद्ध भारत' प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। जिसमें कई नागरिक और सैन्य गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे।

army
army
शेयर करें

नई दिल्ली। नागरिक समाज और सशस्त्र बलों के बीच संबंधों को मजबूत करने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने के लिए 6 से 8 सितंबर तक रांची (झारखंड) के मोरहाबादी मैदान में ‘सशक्त सेना, समृद्ध भारत’ प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। जिसमें कई नागरिक और सैन्य गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे।

प्रदर्शनी में आए लोगों को सशस्त्र बलों के बारे में दी जाएगी जानकारी

यह सभी के लिए खुला होगा, जिससे लोगों को सशस्त्र बलों के बारे में जानने और सैनिकों के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा। प्रदर्शनी में हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन, एयर शो, डेयरडेविल मोटरसाइकिल शो, डॉग शो और हॉट एयर बैलूनिंग शामिल होगी।

इसमें संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियां भी शामिल होंगी, जिनमें विभिन्न सेना बैंड, कलारीपयट्टू, मलखंब, भांगड़ा और अन्य मार्शल आर्ट प्रदर्शन शामिल होंगे, जो देश की विविध विरासत को प्रदर्शित करेंगे। इसके अलावा, सशस्त्र बलों में शामिल होने की प्रक्रिया और जीवन के बारे में युवाओं को करियर परामर्श प्रदान करने के लिए प्रेरक और जागरूकता स्टॉल लगाए जाएंगे।

शेयर करें