मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
क्षेत्रीय

सिमडेगा मॉब लिंचिंग मामले में राज्यपाल ने डीजीपी को किया तलब

इंडिया वॉइस

घटना में संजू प्रधान की मौत हुई थी। राज्यपाल ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया है।

Jharkhand Governer with DGP
शेयर करें

रांची : राज्यपाल ने सिमडेगा मॉब लिंचिंग मामले में डीजीपी को तलब किया है। राज्यपाल रमेश बैस ने बुधवार को डीजीपी नीरज कुमार सिन्हा को राजभवन बुलाकर सिमडेगा जिले के कोलेबिरा में हुई मॉब लिंचिंग की घटना की जानकारी ली। घटना में संजू प्रधान की मौत हुई थी। राज्यपाल ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया है।

मृतक संजू प्रधान की पत्नी सपना देवी ने बीते मंगलवार को राज्यपाल रमेश बैस से भेंट कर इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। इससे पहले सोमवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने भी राज्यपाल बैस से भेंट कर सीबीआई जांच की मांग सहित मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये, सरकारी नौकरी और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी।

उल्लेखनीय है कि सिमडेगा के बेसराजाड़ा गांव में मॉब लिंचिंग की घटना चार जनवरी को हुई थी इस घटना में भाजपा कार्यकर्ता संजू प्रधान को घर से जबरदस्ती निकालकर लगभग पांच सौ लोगों की भीड़ के सामने पहले बेरहमी से पिटाई की गई। फिर आग लगाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद संजू की पत्नी ने स्थानीय पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

शेयर करें