मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
हॉलीवुड

ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के चलते Grammy Award 2022 पोस्टपोन

इंडिया वॉइस

स्टेटमेंट में आगे कहा गया है कि संगीत जगत के लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा, लाइव ऑडियंस और हमारे शो को तैयार करने के लिए मेहनत करने वाले सैकड़ों लोग हमारी प्राथमिकता है।

शेयर करें

दुनिया भर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के चलते अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित होने वाले 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 के इवेंट को पोस्टपोन कर दिया गया है। इसकी जानकारी ग्रैमी अवॉर्ड्स की ऑर्गनाइजिंग कमेटी द रिकॉर्डिंग एकेडमी’ ने स्टेटमेंट जारी कर दी है।

 हमारे शो को तैयार करने के लिए मेहनत करने वाले सैकड़ों लोग हमारी प्राथमिकता है

स्टेटमेंट में कहा गया है कि- स्वास्थ्य और सुरक्षा विशेषज्ञों, शहर और राज्य के अधिकारियों, कलाकारों, सोसाइटी और कई सहयोगियों के साथ चर्चा के बाद रिकॉर्डिंग एकेडमी और सीबीएस ने 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स शो को पोस्टपोन कर दिया है। स्टेटमेंट में आगे कहा गया है कि संगीत जगत के लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा, लाइव ऑडियंस और हमारे शो को तैयार करने के लिए मेहनत करने वाले सैकड़ों लोग हमारी प्राथमिकता है। हम संगीत की दुनिया की सबसे बड़ी रात का जश्न मनाने के लिए एक्साइटेड हैं। जल्द ही इस जश्न की नई डेट की अनाउंसमेंट की जाएगी।

बता दें कि इस इवेंट का आयोजन इसी साल 31 जनवरी को होना था। लेकिन अब कोरोना मामलों के चलते इसे पोस्टपोन करना पड़ रहा है ।

शेयर करें