1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. आशा मंडेला ने 110 फीट लंबे बालों के साथ अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे शामिल किया

आशा मंडेला ने 110 फीट लंबे बालों के साथ अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे शामिल किया

60 साल की आशा मंडेला ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे शामिल किया, नहीं कटवाएँ है 40 म्साल से अपने बाल।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

आशा मंडेला ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे शामिल किया। इस 60 साल की महिला ने नहीं कटवाएँ है 40 साल से अपने बाल। यह अपने बाल 20 साल से बढ़ा रही है, और अब इनके बालों की लंबाई 110 फीट और वज़न 19 किलो है। बाल धोने मे इनको लगती है शैम्पू की 6 बोतलें। आशा मंडेला का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness book of world records) में शामिल किया गया है.

पढ़ें :- भीषण गर्मी में घर को Naturally ठंडा रखेंगे, ये 5 Indoor Plants

यह महिला अपने वालों को पिछले 40 सालों से बढ़ा रही है और उसने 40 साल से एक बार भी बाल नहीं कटवाए हैं. यह महिला कौन है? 40 सालों में इस महिला के बालों का वजन कितना हो गया है? बालों को कैसे मेंटेन करती है? इस बारे में आगे जानेंगे.

40 सालों से बाल बढ़ाने वाली महिला का नाम आशा मंडेला (Asha Mandela) है है जो कि फ्लोरिडा के क्लेरमोंट की रहने वाली हैं. उनकी उम्र 60 साल है. आशा मंडेला ने इंटरव्यू के समय बताया था, “मैं अपने बालों को अपना शाही मुकुट मानती हूं.” गिनीज वेबसाइट के अनुसार, उन्होंने 2009 में भी सबसे लंबे ड्रेडलॉक बालों का रिकॉर्ड बनाया था. ड्रेडलॉक को लॉक्स या ड्रेड के रूप में भी जाना जाता है. आपने देखा होगा कि साधुओं और कई लोगों के बाल रस्सी जैसे दिखते हैं जिन्हें खास तरीके से बनाया जाता है. उन्हें ड्रेडलॉक (Dreadlocks) कहा जाता है.

13 साल पहले कितनी थी लंबाई

रिकॉर्ड्स साइट के अनुसार, त्रिनिदाद और टोबैगो द्वीप से अमेरिका के न्यूयॉर्क जाने के बाद आशा ने करीब 40 साल पहले अपने बालों को बढ़ाना शुरू किया था. 11 नवंबर 2009 को आशा मंडेला के बालों की लंबाई 5.96 मीटर यानी 19 फीट 6.5 इंच थी और आज उनके बालों की लंबाई 33.5 मीटर यानी 110 फीट है.

19 किलो है बालों का वजन

पढ़ें :- समर वेकेशन में घूमने के लिए भारत के अंडररेटेड टूरिस्ट प्लेस

आशा मंडेला के 110 फिट के बालों का वदन 19 किलो है. आशा अपने बालों को कपड़े में बांधती हैं और उसे कमर पर लटका लेती हैं, इससे इनकी गर्दन में खिंचाव नहीं आता. आशा के हसबैंड का नाम इमैनुएल चेगे है. वह केन्या के पेशेवर लॉक स्टाइलिस्ट हैं और बालों में ड्रेडलॉक बनाते हैं. आशा के ड्रेडलॉक भी उनके हसबैंड ही बनाते हैं.

एक बार में लगती हैं इतनी शैंपू की बोतल

पढ़ें :- पिज़्ज़ा बनाम पराठा: फास्ट फूड ने कैसे बदल दी भारत की थाली

आशा को हर हफ्ते बाल धोने के लिए एक बार में 6 शैंपू की बोतल लगती हैं और उन्हें सुखाने के लिए पूरे दो दिन लगते हैं. इसके अलावा उनकी केयर करने के लिए कितने घंटे लगते हैं, उसकी गिनती नहीं की जा सकती.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com