मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

MP News: ग्वालियर में अचानक मिनी ट्रक में रात 2 बजे लगी आग,पुलिसकर्मी ने बचाई उसमें बैठे ड्राइवर-क्लीनर की जान

इंडिया वॉइस

Viral video news:मध्य-प्रदेश के ग्वालियर में अचानक मिनी ट्रक में आग लगने की घटना सामने आई है,ग्वालियर में आगरा-मुंबई हाईवे पर 11-12 जनवरी की रात अचानक से एक मिनी ट्रक में आग लग गई,देखते ही देखते आग पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया,आग लगने के बाद ट्रक में ही ड्राइवर और क्लीनर फंस रह गए,सूचना मिलते ही डायल-100 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को जलते ट्रक से निकाल लिया.

शेयर करें

Gwalior news:मध्य-प्रदेश के ग्वालियर में अचानक मिनी ट्रक में आग लगने की घटना सामने आई है,ग्वालियर में आगरा-मुंबई हाईवे पर 11-12 जनवरी की रात अचानक से एक मिनी ट्रक में आग लग गई,देखते ही देखते आग पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया,आग लगने के बाद ट्रक में ही ड्राइवर और क्लीनर फंस रह गए,सूचना मिलते ही डायल-100 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को जलते ट्रक से निकाल लिया.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर घाटीगांव थाने की डायल-100 पहुंच गई. डायल-100 से पहुंचे तीन सिपाहियों ( लोकेश, भूपेंद्र और महेंद्र)ने अपनी जान पर खेलकर ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को आग में जलने से बचा लिया. देखते ही देखते कुछ ही पलों में ट्रक और उसमें रखा सामान जलकर खाक हो गया. ये मिनी ट्रक ग्वालियर से भोपाल जा रहा था. उसमें आग 11-12 जनवरी की रात करीब 2 बजे लगी.

इसमें परचून और इलेक्ट्रॉनिक का सामान था.आग ने ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया. गेट लॉक होने से ड्राइवर और क्लीनर ट्रक के अंदर ही फंस गए. दोनों को आग से घिरा देख लोगों ने पुलिस को फोन लगाया. सूचना मिलते ही हाईवे पर रात की गश्त में तैनात सिपाही डायल-100 में बैठकर तुरंत मौके पर पहुंच गए.

घाटीगांव थाना के सिपाही लोकेश, भूपेंद्र और महेंद्र ने जलते ट्रक के कांच फोड़े और फिर ट्रक में फंसे ड्राइवर-क्लीनर की जान बचाई. इसके बाद ट्रक पूरी तरह स्वाहा हो गया. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तक तक ट्रक में रखा लाखों रुपए कीमत का सामान जलकर राख हो गया. लेकिन ड्राइवर क्लीनर की जान बच गई. दोनों की जान बचाने वाले सिपाहियों की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. अब पुलिस विभाग भी अपने सिपाहियों को सम्मानित करेगा.

टैग: fire
शेयर करें