मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
क्षेत्रीय

Watch : अपनी ही सरकार पर हमलावर हुए झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री बोले – कांग्रेस के वजूद को खत्म करने पर तुली है सरकार

इंडिया वॉइस

विधानसभा का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने मेहनत के बाद अपने विधानसभा जमशेदपुर से एक लाख वोट हासिल कर चुनाव जीता है। इसी वोटर को हेमंत सरकार ऐसे फैसले लेकर कांग्रेस के वोटर को अपने तरफ खींचने में लगी हुई है।

Banna Gupta
शेयर करें

रांची : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि कांग्रेस के वजूद को खत्म करने पर हेमंत सरकार तुली हुई है। बन्ना गुप्ता मंगलवार की रात प्रदेश कांग्रेस की ओर से गिरीडीह में आयोजित चिंतन शिविर में बोल रहे थे। विधानसभा का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने मेहनत के बाद अपने विधानसभा जमशेदपुर से एक लाख वोट हासिल कर चुनाव जीता है। इसी वोटर को हेमंत सरकार ऐसे फैसले लेकर कांग्रेस के वोटर को अपने तरफ खींचने में लगी हुई है।

उल्लेखनीय है कि बन्ना गुप्ता ने ये बातें कांग्रेस के चिंतन शिविर के अंतिम दिन हिंदी भाषा को लेकर कही। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार देश के मातृ भाषा हिंदी को ही राज्य के रीजनल सूची से हटाने को लेकर निर्णय लेने वाली है। यदि सरकार ऐसा करती है तो सीधे तौर पर कांग्रेस का वजूद राज्य में खत्म हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा को लेकर हेमंत सरकार जो फैसला लेने वाली है, उसके कारण झारखंड में कांग्रेस का अस्तित्व खत्म होना तय है। जब पार्टी ही नही बचती है तो फिर उनके हेमंत सरकार में उनके रहने का कोई औचित्य हीं नहीं है।

गुप्ता ने चिंतन शिविर के दौरान कांग्रेस के राज्य प्रभारी सहित 147 प्रतिनिधि के बीच हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छा होगा की वो मंत्री मंडल से ही इस्तीफा दे दें। क्योंकि जब हेमंत सरकार कांग्रेस के अस्तित्व को खत्म करने को लेकर उतारू है, तो सरकार में रहना उनके लिए संभव नहीं। उन्होंने कहा कि हमें ये तय करना होगा कि हमारा सिद्धांत और विचारधारा कभी कमजोर न हो। राष्ट्रभाषा के साथ और जनता के सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया जा सकता।

शेयर करें