Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. सोशल मीडिया पर हेमंत सोरेन करते हैं करोड़ो रूपये खर्च RTI से हुआ खुलासा

सोशल मीडिया पर हेमंत सोरेन करते हैं करोड़ो रूपये खर्च RTI से हुआ खुलासा

अधिवक्ता ने यह खुलासा किया है कि हेमंत सोरेन अपने सोशल मीडिया पर करोड़ों रुपए खर्च करते हैं। जबकि मात्र एक दिन में सवा लाख रूपये होता है खर्च। पढ़िए क्या है पूरा मामला ?

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Jharkhand News : राज्य की हेमंत सोरेन सरकार इन दिनों विपक्ष के निशाने पर है। ना सिर्फ विपक्ष के बल्कि अब तो प्रदेश की जनता ने भी सोरेन सरकार से सवाल करना शुरू कर दिया है। जी हां दरअसल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर RTI के जरिये एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। हेमंत सोरेन के खिलाफ ये खुलासा विपक्ष ने नहीं बल्कि रांची के रहने वाले एक अधिवक्ता ने किया है। अधिवक्ता ने यह खुलासा किया है कि हेमंत सोरेन अपने सोशल मीडिया पर करोड़ों रुपए खर्च करते हैं।

पढ़ें :- झारखंड का राजनीतिक महाभारत : हेमन्त की हिम्मत , भाजपा का हमला , ED की दबिश [ इंडिया वाँयस विश्लेषण ]

मुख्यमंत्री ने एक निजी कंपनी को किया है हायर 

दरअसल आपको बता दें कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिले एक जवाब में यह खुलासा हुआ है कि हेमंत सोरेन अपने सोशल मीडिया को हैंडल कराने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करते हैं। रांची के रहने वाले सुनील कुमार महतो ने आरटीआई के जरिए यह जानकारी मांगी थी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का सोशल मीडिया अकाउंट कौन सी कंपनी हैंडल करती है ? आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि हेमंत सोरेन ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल करने के लिए एक निजी कंपनी को हायर किया है, जो बदले में करोड़ों रुपए लेती है।

65 लाख का किया जा चुका है भुगतान

आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार यह बताया गया है कि साल 2021 में ‘पीडीएजी कंसल्टेंट एलएलपी कंपनी’ ने एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इस कॉन्ट्रैक्ट में यह करार हुआ था कि सीएम के फेसबुक, ट्वीटर समेत अन्य सोशल मीडिया अकाउंट को वह हैंडल करेगी। कंपनी ने इसके लिए 3 साल का कांट्रैक्ट साइन किया।

पढ़ें :- अनुराग गुप्ता का निलंबन हटा, दो साल से अधिक निलम्बन को कैट ने बताया गलत

रांची के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार महतो ने आरटीआई के जरिये सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से सीएम हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया पेज संचालन में होने वाले खर्च का ब्योरा मांगा था

वहीं कंपनी को इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा 13 करोड़ 14 लाख रुपए का भुगतान किया जाएगा। जिसमें काम शुरू होने से पहले ही कंपनी को 65 लाख का भुगतान कर दिया गया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया को हैंडल करने के लिए PDAG कंसल्टेंट नामक इस कंपनी को एक दिन का सवा लाख रुपए तो वहीं महीने का 36 लाख रुपए भुगतान किया जा रहा है।

3 साल में 13 करोड़ 14 लाख 65 हजार रुपए होंगे खर्च 

रांची के रहने वाले सुनील महतो ने आरटीआई के जरिए झारखंड सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से जानकारी मांगी थी। उसके जवाब में विभाग की ओर से 3 साल में 13 करोड़ 14 लाख 65 हजार रुपए खर्च की जानकारी प्रदान की गई है। अब ऐसे में सुनील महतो ने जानकारी सामने आने के बाद मीडिया को दिए साक्षात्कार में बताया कि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के रामगढ़ जिले के जिस नेमार पंचायत से ताल्लुक रखते हैं वहां मात्र 14 परिवारों की मासिक आय 10 हजार रुपए है।

सीएम हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया पेज को हैंडल करने के लिए निजी कंपनी को 13 करोड़ में 3 साल के लिए हायर किया गया है.

पढ़ें :- झारखंड के पतरातू में बालू घाट पर अपराधियों ने फूंका पोकलेन मशीन

इसके अलावा 46 परिवार ऐसे हैं जिनकी मासिक आय 5 हजार रुपए से अधिक है। ऐसे में हेमंत सोरेन पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री ऐसे क्षेत्र से तालुक रखता हो उस माटी का बेटा सोशल मीडिया पर रोज सवा लाख रुपए खर्च कर रहा है यह स्थिति चिंताजनक है।

60 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे है

सिर्फ इतना ही नहीं सुनील महतो ने झारखंड को लेकर हाल ही में आई नीति आयोग की रिपोर्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 42 फीसदी लोग गरीब हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के जिस जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं वहां की 60 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे है।

लिहाजा आरटीआई से मिली इस जानकारी पर अधिवक्ता सुनील महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि जो राज्य गरीबी रेखा में आता हो, जहां की जनता गरीबी और भुखमरी का शिकार हो वहां का मुख्यमंत्री खुद के सोशल मीडिया पर प्रतिदिन सवा लाख और महीनों में करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है यह कहां तक जायज है ?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com