मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

बरेली में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, थाने से चंद कदम दूर कई राउंड फायरिंग, एक हमलावर गिरफ्तार

Rajni

यूपी के बरेली जिले में प्रेमनगर थाने के पास हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि (23) की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

shot dead
शेयर करें

बरेली। यूपी के बरेली जिले में प्रेमनगर थाने के पास हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि (23) की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने थाने से चंद कदम दूर कई राउंड फायरिंग की।

मृतक की मां ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह ही बारादरी थाने में बेटे ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। गोली चलने के दौरान थाने से निकले सिपाहियों ने एक आरोपी विनय को पकड़ लिया। दो आरोपी तन्नू और लाले फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

अजय वाल्मीकि नई बस्ती नरकुलागंज का रहने वाला था। वह दोस्त लकी के साथ बाइक से डीडीपुरम की ओर जा रहा था। मॉडल टाउन रोड पर गोली मारे जाने के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के चाचा बल्ले ने बताया कि अजय हत्यारोपियों के खिलाफ सट्टे की शिकायत कर रहा था। इसलिए हत्या की गई। पुलिस के मुताबिक, दूसरे पक्ष ने दो महीने पहले अजय और लकी पर चेन स्नेचिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक महीने पहले दोनों जमानत पर छूटे थे। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश थी।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से वारदात की वजह पूछी जा रही है।

टैग: arrest
शेयर करें