मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में एशिया में भारत की बढ़ती ताकत का दुनिया ने माना लोहा, मोदी बने दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता
अन्य खबरें

हॉकी वर्ल्ड कप…भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया,अब क्वार्टर फाइनल के लिए न्यूजीलैंड से होगी टक्कर

इंडिया वॉइस

भारत की टीम के लिए आज हॉकी वर्ल्‍ड कप से एक बड़ी खबर आई. टीम इडिया ने वेल्‍स की टीम को मात दे दी है. भारत के लिए आकाशदीप ने दो गोल किए जबकि हरमनप्रीत सिंह और शमशेर की हॉकी से भी एक-एक गोल आया.

शेयर करें

Hockey World Cup 2023: भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के अपने आखिरी पूल मैच में वेल्स को 4-2 से हरा दिया. भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में गुरुवार को भारत की ओर से आकाशदीप सिंह ने 2 गोल किए। जबकि शमशेर सिंह और हरमनप्रीत सिंह की स्टिक से एक-एक गोल आया.

भारत की तरफ से पहला गोल शमशेर सिंह ने दागा. 21वें मिनट में उन्‍होंने बिना कोई गलती किए टीम को 1-0 की बढ़त दिलवाई. 32वें मिनट में भारतीय हॉकी टीम को दूसरी सफलता मिली. जिसकी बदौलत भारतीय टीम की बढ़त 2-0 की हो गई थी. एक वक्‍त पर ऐसा लग रहा था कि भारत इस मुकाबले को आसानी से जीत लेगा लेकिन वेल्स ने दो मिनट के अंदर दो गोल दागकर मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया.

इस जीत के बावजूद भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच सकी. अब भारत को क्रॉसओवर मुकाबला खेलना होगा. उसमें जीत मिलने की स्थिति में टीम क्वार्टर फाइनल में जाएगी. भारत को डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए वेल्स के खिलाफ 8-0 से जीत की जरूरत थी.

22 जनवरी को न्यूजीलैंड से होगा क्रॉसओवर मैच

भारतीय टीम पूल-डी में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर रही. भारत का क्रॉसओवर मैच 22 जनवरी को पूल-सी में तीसरे स्थान पर रहने वाली न्यूजीलैंड की टीम से होगा. उस मैच में जीत हासिल करने की स्थिति में भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में पूल-बी टेबल टॉपर टीम से भिड़ेगी.

यहां बता दें कि भारत और इंग्लैंड दोनों के पास कुल 3-3 मैचों में 7 प्‍वाइंट हैं. हालांकि इंग्लैंड की टीम अंकतालिका में भारत से ऊपर नजर आती है. बेहतर गोल अंतर की बदौलत पूल डी में वो शीर्ष पर हैं. इंग्लैंड ने इस पूल में स्पेन को 4-0 से हराया था. अपने पूल में पहले स्‍थान पर रहने के चलते इंग्लैंड की टीम ने इस पूल सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है.

अगर भारत की बात की जाए तो टीम को अगले दौर में पहुंचने के लिए पहले क्रॉस-ओवर मैच खेलना होगा. भारत की तर्ज पर ही स्पेन की टीम भी क्रॉस-ओवर से गुजरेगी.

शेयर करें