मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पूर्वोत्तर के नागालैंड, असम और मणिपुर में घटा AFSPA एरिया

इंडिया वॉइस

उन्होंने पूर्वोत्तर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अटूट प्रतिबद्धता से हमारा पूर्वोत्तर क्षेत्र जो दशकों से उपेक्षित था, अब शांति, समृद्धि और अभूतपूर्व विकास के एक नए युग का गवाह बन रहा है।

amit shah
शेयर करें

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर के नागालैंड, असम और मणिपुर में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (एएफएसपीए) के तहत अशांत क्षेत्रों को कम करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पूर्वोत्तर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अटूट प्रतिबद्धता से हमारा पूर्वोत्तर क्षेत्र जो दशकों से उपेक्षित था, अब शांति, समृद्धि और अभूतपूर्व विकास के एक नए युग का गवाह बन रहा है।

शाह ने गुरुवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत दशकों बाद नागालैंड, असम और मणिपुर राज्यों में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (एएफएसपीए) के तहत अशांत क्षेत्रों को कम करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि एएफएसपीए के तहत आने वाले क्षेत्रों में कमी, सुरक्षा की स्थिति में सुधार और प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर पूर्व में स्थायी शांति लाने और उग्रवाद को समाप्त करने के लिए लगातार प्रयासों और कई समझौतों के कारण तेजी से विकास का परिणाम है। शाह ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए पूर्वोत्तर वासियों को बधाई दी।

शेयर करें