मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

अब निकाय बढ़ाएंगे अपनी खुद की आयः नगर पालिका परिषद और पंचायतों में भी होगी गृहकर की वसूली

Desk

यूपी में बड़े शहरों की तर्ज पर छोटे शहरों में भी गृहकर के नियम जारी। नगर विकास विभाग ने छोटे शहरों में कर वसूली की नियमावली जारी की है। होटल, कॉलेज, एटीएम, बैंक चलाने वाले भवनों को तीन गुना कर देना होगा। मेडिकल स्टोर और टेंट हाउस चलने वाले भवनों से दो गुना कर वसूलने की तैयारी है।

house tax
house tax
शेयर करें

लखनऊ। यूपी में बड़े शहरों की तर्ज पर छोटे शहरों में भी गृहकर के नियम जारी। नगर विकास विभाग ने छोटे शहरों में कर वसूली की नियमावली जारी की है। होटल, कॉलेज, एटीएम, बैंक चलाने वाले भवनों को तीन गुना कर देना होगा। मेडिकल स्टोर और टेंट हाउस चलने वाले भवनों से दो गुना कर वसूलने की तैयारी है।

छोटे शहरों में भवनों का व्यवसायिक उपयोग कर मोटा मुनाफा कमाने वालों को 2 से 3 गुना गृहकर देना होगा। वर्तमान में प्रदेश के 17 नगर निगमों में यह व्यवस्था लागू है। नगर पालिका परिषद और पंचायत में भी गृहकर की वसूली होगी। 11 वर्ग मीटर क्षेत्रफल की दुकानों से सामान्य गृह कर लिया जाएगा। इसके अलावा सड़क की चौड़ाई और भवनों के उपयोग के हिसाब से गृहकर तय होगा।

शेयर करें