मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

चीन की दूरसंचार कंपनी हुवावे के ठिकानों पर आयकर का छापा

इंडिया वॉइस

आयकर टीम ने छापेमारी के दौरान इन ठिकानों से कुछ दस्तावेजों को जब्त भी किया है।

Income Tax
शेयर करें

नई दिल्ली : चीन की कंपनियों के खिलाफ सरकार सख्त कदम उठा रही है। हाल में 54 चीनी ऐप पर प्रतिबंध के बाद अब आयकर विभाग ने कर चोरी के मामले में चीन की दूरसंचार कंपनी हुवावे के दिल्ली, गुरुग्राम और बेंगलुरु स्थित परिसरों में छापा मारा है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि आयकर अधिकारियों ने चीन की दूरसंचार कंपनी हुवावे के दिल्ली, गुरुग्राम (हरियाणा) और बेंगलुरु स्थित परिसरों पर मंगलवार को छापा मारा। आयकर विभाग की इस छापेमारी में अधिकारियों ने कंपनी के भारतीय व्यापार और विदेशी लेन-देन के खिलाफ टैक्स चोरी की जांच, वित्तीय दस्तावेजों और कंपनी के बही-खाते खंगाले। आयकर टीम ने छापेमारी के दौरान इन ठिकानों से कुछ दस्तावेजों को जब्त भी किया है।

हालांकि, कंपनी ने जारी एक बयान में टैक्स चोरी के आरोपों से खुद को पाक-साफ बताते हुए कहा कि भारत में उसका परिचालन पूरी तरह से कानून के तहत हो रहा है। कंपनी ने कहा कि आयकर दल के हमारे कार्यालय में कुछ कर्मचारियों से साथ पूछताछ के बारे में बताया गया है। हुवावे ने कहा कि हम अधिक जानकारी के लिए संबंधित सरकारी विभागों से संपर्क करने के साथ नियमों के अनुसार पूरा सहयोग करेंगे। उल्लेखनीय कि सरकार ने हुवावे को 5जी सेवाओं के परीक्षण से बाहर रखा है।

शेयर करें