मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

आपके चेहरे पर झाइयां है तो इस उपाय को करें।

Avnish

यदि आपके चेहरे पर दाग जिसे झाइयां कहते है तो दिख रही है फिर इस उपायों को करें।

face par jhai
शेयर करें

नई दिल्ली ।  चेहरा हर किसी के लिए काफी मायने रखता है सुंदरता आखिर किसको पसंद नहीं होती है। हर किसी की चाहत होती है कि आपका चेहरा साफ सुथरा रहे इससे हटकर दाग कोई भी नहीं देखना चाहता है। क्या आप भी उन लोगों में से एक है जो हर तरीका अपना चुके है मगर कोई भी लाभ नहीं मिला है तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है आप हम आपको ऐसा नुस्खा बताने जा रहे है जो ना सिर्फ आपको लाभ पहुंचाएगा बल्कि आपके लिए हानिकारक साबित भी नहीं होगा चेहरे से जो भी झाइयां होगी उन सबको खत्म कर देगा तो चलिए जानते है।

क्या करें उपाय?

आपको पपीते की पत्ती का पेस्ट बना लेना है उसे बाद उसे चेहरे पर लगाए। इस पेस्ट को  15 मिनट तक फेस पर लगाकर रखना है इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को साफ कर लें।  अगर आप इस रेमेडी को सप्ताह में दो या तीन बार अपने फेस पर लगाते हैं तो  10 दिन के अंदर आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।

जानें कैसे करता है फायदा
पपीते की पत्ती में पेपेन नामक एक एंजाइम होता है, जो मृत त्वचा की कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। इसके चलते पपीते का पेस्ट त्वचा को मुलायम और साफ करता है। जिससे चेहरे पर निकले झाईयों को पपीते की पत्ती दूर कर सकता है।

पपीता की पत्ती का और फायदे जानें

  • त्वचा के लिए पोषण-  पपीता की पत्तियों में एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो त्वचा को नौरिश करते हैं।
  • मुहासों के लिए-  यह तेल की अधिकता को नियंत्रित करके मुहासे और दाग-धब्बों को रोक सकता है।
  • प्राकृतिक एक्जफोलिएटर- पपीता की पत्तियों में पैपैन नामक एंजाइम होता है जो मृत त्वचा के कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है, जिससे त्वचा मुलायम और साफ दिखती है।
  • चिढ़चिढ़ापन और सूजन कम करनाः इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा की सूजन और चिढ़चिढ़ापन को कम करते हैं।
शेयर करें