मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

Pakistan National Assembly : इमरान की सरकार को मिले 3 दिन, पाकिस्तान नेशनल एसेंबली का सत्र स्थगित, देखें अब क्या होगा?

इंडिया वॉइस

माना जा रहा है कि इमरान खान उससे पहले 27 मार्च को ही अपनी पार्टी की रैली में इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं।

शेयर करें

इस्लामाबाद, 25 मार्च। पाकिस्तान में अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रहे प्रधानमंत्री इमरान खान को 3 दिन का और समय मिल गया है। पाकिस्तान नेशनल एसेंबली का सत्र 28 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इमरान खान उससे पहले 27 मार्च को ही अपनी पार्टी की रैली में इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं।

अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में इमरान की पार्टी के कुछ सदस्य

बतादें कि पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली का विशेष सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ। इस सत्र में अन्य विधायी कामकाज के साथ प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव सबसे बड़ा विषय रहा। इमरान खान की अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कुछ सदस्य भी अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन कर रहे हैं। अब नेशनल असेंबली में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की सहयोगी पार्टी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) ने भी विपक्ष का साथ देने का फैसला किया है। पार्टी का कहना है कि वो इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटाने में विपक्षी दलों के गठबंधन का सहयोग करेगी।

बतादें कि शुक्रवार को सत्र शुरू होने के बाद नेशनल एसेंबली के अध्यक्ष असद कैसर ने मौजूदा सत्र 28 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया। उन्होंने कहा कि नेशनल एसेंबली के सदस्य खयाल जामन के निधन के चलता परंपरा के अनुरूप सत्र स्थगित किया गया है। अविश्वास प्रस्ताव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि वो 28 मार्च को नियमों के अनुरूप अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति देंगे। सत्र स्थगन की घोषणा होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। ये लोग तुरंत चर्चा की मांग कर रहे थे, लेकिन अध्यक्ष ने आसन छोड़ दिया।

शेयर करें