मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः रशिया के सबसे ऊंची चोटी एलब्रास पर भारत का 101 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया, रोहित भट्ट ने बनाया विश्वरिकॉर्ड

Rakesh

उत्तराखंड के टिहरी जिले के पर्वतारोही रोहित भट्ट ने रशिया के सबसे ऊंची चोटी एलब्रास पर भारत का 101 फीट ऊंचा तिरंगा फरहाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

high tricolor
शेयर करें

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले के पर्वतारोही रोहित भट्ट ने रशिया के सबसे ऊंची चोटी एलब्रास पर भारत का 101 फीट ऊंचा तिरंगा फरहाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। साथ ही उत्तरकाशी के द्रौपदी डांडा एवलॉन्च में जान गंवाने वाले अपने साथियों की फ़ोटो का बैनर भी चोटी पर लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया।

माउंट एलब्रास की चोटी से उत्तरकाशी dkd-2 एवलांच में हुए शहीद 29 पर्वतारोहियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रोहित भट्ट ने एलब्रास की चोटी से एक संदेश देते हुए कहा कि मैंने 19 अगस्त की सुबह एलब्रास की चोटी पर तिरंगा फहराया और मैंने आज एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है।

यहां तक पहुंचाने में मुझे बहुत लोगों ने मदद की, जिनका मैं शुक्रगुजार हूं। इसके अलावा 27 जनवरी को किलिमंजारो (अफ्रीका) में 5895 फीट ऊंची चोटी को फतह किया था। उन्होंने कहा कि अगर मुझे सरकार से सपोर्ट मिला तो मैं भारत का राष्ट्रीय ध्वज सात महाद्वीपों पर फहराना चाहता हूं, जो अभी तक मैंने दो महाद्वीपों पर पूरे किए हैं।

शेयर करें