Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. खाना खाने के बाद पानी पीना कितना सही?

खाना खाने के बाद पानी पीना कितना सही?

बहुत कम लोगों को यह जानकारी होती है कि खाना खाने के बाद पानी का सेवन करना चाहिए या नहीं चलिए जानते है!

By Avnish 

Updated Date

नई दिल्ली   अगर आप खाना खाते हो तो जरूरी हो जाता है पानी पीना लेकिन सेहत का ख्याल भी रखना होता है इसीलिए खाना खाने के बाद क्या पानी पीना चाहिए या नहीं यह बड़ा सवाल है। पानी दोनों सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, अगर रोजाना आप 3 से 4 लीटर पानी पीते हैं तो कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। अधिकतर लोग खाना खाने के दौरान पानी पीते रहते हैं या खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं। डॉक्टर इससे बचने की सलाह देते हैं। उनका कहना है कि खाने के तुरंत बाद पानी पीने से एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा करने से कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। इसलिए खाने के कुछ देर बाद ही पानी पीना चाहिए। आइए जानते हैं भोजन के तुरंत बाद पानी पीने से क्या-क्या नुकसान हैं और कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए
खाने के तुरंत बाद पानी पीने से क्या-क्या नुकसान
  • मोटापा बढ़ सकता है
  • पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं
  • पेट में गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं
  • ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है
खाना खाने के बाद कब पीना चाहिए पानी
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शरीर में जब भी खाना जाता है तो उसे पचाने में कम से कम दो घंटे का वक्त लगता है इस बीच अगर पानी पी लेते हैं तो इससे डाइजेशन पर असर पड़ता है। इसलिए खाना खाने के कम से कम 45 से 60 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए खाना खाने के पहले पानी पीना है तो आधे घंटे पहले पीना चाहिए।
खाने के बाद सही समय पर पानी पीने के फायदे
1. खाना खाने के करीब एक घंटे बाद अगर पानी पीते हैं तो आपका वजन कंट्रोल में रहेगा, कभी भी मोटापा नहीं सताएगा।
2. खाने के बाद सही समय पर पानी पीने से पाचन एकदम दुरुस्त रहता है. पाचन तंत्र मजबूत बन जाता है।
3. खाने के सही समय बाद पानी पीते हैं तो पेट में गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होंगी।

पढ़ें :- करेला के ह फायदे कभी सुना नहीं होगा आपने
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com