1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. फर्स्ट डे पर जेलर ने की जबरदस्त कमाई, 72 करोड़ की लगी ओपनिंग

फर्स्ट डे पर जेलर ने की जबरदस्त कमाई, 72 करोड़ की लगी ओपनिंग

रजनीकांत की फिल्म जेलर को रिलीज़ के पहले दिन ही जबरदस्त ओपनिंग मिली है। फिल्म 10 अगस्त को थिएटर्स में आई है और दर्शकों के बीच जिस तरह से सुपरस्टार की फिल्मों के लेकर क्रेज़ रहता है।

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। रजनीकांत की फिल्म जेलर को रिलीज़ के पहले दिन ही जबरदस्त ओपनिंग मिली है। फिल्म 10 अगस्त को थिएटर्स में आई है और दर्शकों के बीच जिस तरह से सुपरस्टार की फिल्मों के लेकर क्रेज़ रहता है।

पढ़ें :- अब मनोरंजन के साथ समाज को जागरूक करना भी जरूरी: ईशा सिंह

ऐसे में पहले ही उम्मीद जताई जा रही थी कि जेलर को बम्पर ओपनिंग लगेगी।sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने भारत में करीब 72 करोड़ की कमाई के साथ शुरूआत की है। इसके साथ ही ये फिल्म साल 2023 में ओपनिंग पर अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन चुकी है।

ये रिकॉर्ड अभी तक पोन्नीयन सेल्वन-2 के नाम था।जिसने ओपनिंग डे पर ही करीब 32 करोड़ का कलेक्शन किया था।इसके अलावा आपको बता दे राजनीकांत की फैन फॉलोनिंग के चलते थिएटर्स में जेलर की रिलीज के पहले दिन लगभग 78.62% ऑक्यूपेंसी देखी गई।

जेलर ने रिलीज के पहले दिन ही तमिलनाडु और केरल में 2023 में सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा जेलर कर्नाटक,आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में रिलीज होने वाली पहली तमिल फिल्म है जिसे रिलीज़ के पहले दिन ही इतनी बम्पर ओपिनिंग मिली है।

देश के साथ ही अगर विदेशों की बात करे तो ओवरसीज़ मार्केट में भी फिल्म को अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है। सूत्रो के अनुसार फिल्म ने US में करीब 11.9 करोड़ कमा लिए हैं। डायरेक्टर नेल्सन की फिल्म जेलर में रजनीकांत टाइगर मुथुवेल पांडियन के रोल में हैं।

पढ़ें :- महेश भट्ट मेरे लिए पिता समान हैं, उनका नाम सुनते ही धुन बनने लगती है : अनु मलिक

रजनीकांत का करेक्टर टाइगर फिल्म में इस एक ग्रुप को रोकने की कोशिश करता है जिसका मकसद है जेल में कैद उनके लीडर को किसी भी हालत में जेल से बाहर लेकर आना है।सुपरस्टार रजनीकांत के अलावा फिल्म में रम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, विनायकन, योगी बाबू, मोहनलाल और जैकी श्रॉफ भी हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com