मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

Jan Samarth Portal : जन समर्थन पोर्टल लॉन्च, अब एक प्लेटफॉर्म पर मिलेगा 13 योजनाओं का लाभ

पीएम मोदी ने कहा कि आज 21वीं सदी का भारत People-Centric governance एप्रोच के साथ आगे बढ़ा है। ये जनता ही है जिसने हमें अपनी सेवा के लिए यहां भेजा है। इसलिए ये हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हम जनता तक खुद पहुंचे।

शेयर करें

नई दिल्ली, 06 जून। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आइकॉनिक वीक का उद्घाटन किया, इस दौरान पीएम मोदी ने क्रेडिट-लिंक्ड सरकारी योजनाओं के लिए ‘जनसमर्थ पोर्टल’ लॉन्च किया। ये सरकारी क्रेडिट योजनाओं को एक साथ पेश करने वाला एक डिजिटल पोर्टल है, जो कर्ज लेने वाले इच्छुक लोगों को ऋणदाताओं से जोड़ेगा। जन समर्थ 13 सरकारी योजनाओं का क्रेडिट-लिंक्ड पोर्टल है, जो अलग-अलग योजनाओं को एक ही जगह पर उपलब्ध कराएगा।

वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्कों की एक नई शृंखला को पेश किया, जो ‘दृष्टिहीनों के अनुकूल’ भी हैं। ये सिक्के एक रुपये, 2 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये मूल्यवर्ग के हैं। इन सिक्को पर आजादी के अमृत महोत्सव (एकेएएम) का डिजाइन भी बना है, जो आम चलन में बने रहेंगे।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने भी पिछले 8 सालों में अलग-अलग आयामों पर काम किया है। इस दौरान देश में जो जनभागीदारी बढ़ी, उन्होंने देश के विकास को गति दी है, देश के गरीब से गरीब नागरिक को सशक्त किया है। स्वच्छ भारत अभियान ने गरीब को सम्मान से जीने का अवसर दिया। पक्के घर, बिजली, गैस, पानी, मुफ्त इलाज जैसी सुविधाओं ने गरीब की गरिमा बढ़ाई, सुविधा बढ़ाई। कोरोना काल में मुफ्त राशन की योजना ने 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को भूख की आशंका से मुक्ति दिलाई।

वहीं वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इनमें से प्रत्येक योजना को जन समर्थ पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल से सहूलियत बढ़ेगी और लोगों को सरकारी कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए हर बार एक ही सवाल पूछना नहीं पड़ेगा। फिलहाल, इस पोर्टल पर 4 श्रेणी के लोन के लिए आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध होगी, जिनमें शिक्षा, कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर, कारोबार शुरुआत एवं जीवनयापन का लोन शामिल है।

बतादें कि वित्त एवं कॉरपोरेट मंत्रालय 6 से 11 जून, 2022 तक आजादी का अमृत महोत्सव के तहत यह समारोह आयोजित कर रहा है।

टैग: pm modi
शेयर करें