1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. खिलाड़ी कुमार बद्रीनाथ पहुंचे, माथे पर चंदन लगा बाबा का लिया आशीर्वाद

खिलाड़ी कुमार बद्रीनाथ पहुंचे, माथे पर चंदन लगा बाबा का लिया आशीर्वाद

अक्षय कुमार 28 मई को भगवान बद्रीनाथ के दर्शन के लिए पहुंचें। इस दौरान उनके आसपास काफी सिक्योरिटी नजर आ रही थी। इस दौरान अक्षय कुमार ब्लैक आउटफिट में नजर आए। उन्होंने ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक पैंट पहनी थी। साथ में उनके गले में रुद्राक्ष की माला भी नजर आ रही है।

By Rakesh 

Updated Date

देहरादून। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुछ दिन पहले ही केदारनाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। यहां से उनके वीडियो भी सामने आए थे। इसके बाद अब रविवार को एक्टर की बद्रीनाथ मंदिर यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

पढ़ें :- शाहरुख खान ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे

इस दौरान अक्षय कुमार माथे पर चंदन लगाए कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं। उनके आसपास हाई सिक्योरिटी नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने मंदिर  के बाहर फैंस का अभिवादन भी किया। अक्षय कुमार इन दिनों धार्मिक यात्रा पर निकले हुए हैं।

ब्लैक आउटफिट में आए  नजर

अक्षय कुमार 28 मई को भगवान बद्रीनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके आसपास काफी सिक्योरिटी नजर आ रही थी। इस दौरान अक्षय कुमार ब्लैक आउटफिट में नजर आए। उन्होंने ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक पैंट पहनी हुई थी।साथ में उनके गले में रुद्राक्ष की माला भी नजर आ रही थी। अक्षय ने अपने माथे पर चंदन का तिलक लगाया था। अब अक्षय की केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस उन्हें इस लुक में देखकर काफी पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

पढ़ें :- बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम

इससे पहले कंगना रनौत ने भी केदारनाथ में बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था।जिसकी तस्वीरें कंगना ने  अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की थी।जिन्हें उनके फैंस ने काफी पसंद किया।

वहीं अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट के बात करें तो पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप होने के बाद भी अक्षय के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। फिलहाल वो सोनाक्षी सिन्हा और टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े मियां छोटे मियां पर काम कर रहे हैं। इसके  अलावा वो ओ माय गॉड में भी न जर आने वाले हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com