मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

Sidharth-Kiara wedding pics: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी ने शादी की पहली आधिकारिक तस्वीरें शेयर कीं – देखें

इंडिया वॉइस

Kiara Advani And Sidharth Malhotra Share Wedding Pics: बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी मंगलवार को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए। यह समारोह राजस्थान के जैसलमेर में शानदार सूर्यगढ़ पैलेस में जोड़े के करीबी दोस्तों और परिवारों के साथ हुआ। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के बाद उनके फैंस उनकी पहली पिक्चर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब ये इंतजार खत्म हुआ क्योंकि इस कपल ने शादी के बाद अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की।

शेयर करें

Kiara Advani And Sidharth Malhotra Share Wedding Pics: बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी मंगलवार को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए। यह समारोह राजस्थान के जैसलमेर में शानदार सूर्यगढ़ पैलेस में जोड़े के करीबी दोस्तों और परिवारों के साथ हुआ। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के बाद उनके फैंस उनकी पहली पिक्चर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब ये इंतजार खत्म हुआ क्योंकि इस कपल ने शादी के बाद अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की। सिद्धार्थ और कियारा ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की, जिसमें उन्हें खूबसूरत ब्राइडल आउटफिट पहने देखा जा सकता है।

तस्वीरों में सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रोमांटिक अंदाज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने शादी के बाद फैंस की बैचेनी को कम करते हुए अपनी पहली वेडिंग पिक्चर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दी हैं। सिद्धार्थ-कियारा की ये तस्वीरें दिल छू लेने वाली हैं। पहली तस्वीर में कियारा और सिद्धार्थ एक-दूसरे की आंखों में बड़े ही प्यार से निहार रहे हैं और साथ ही हाथ एक-दूजे के सामने हाथ जोड़ रहे हैं।

यही तस्वीरें कियारा ने भी फैन्स के साथ शेयर की हैं।

सिद्धार्थ ने कियारा के लिए लिखा ये रोमांटिक कैप्शन

अपनी वेडिंग तस्वीरों में कियारा आडवाणी पिंक रन के एम्ब्रायडरी लहंगे में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन इस लहंगे के साथ डायमंड और सिल्वर एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है, तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा भी गोल्डन और व्हाइट एम्ब्रायडरी शेरवानी में काफी जंच रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी नई दुल्हन के लिए कैप्शन में लिखा, ‘अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है। अपने इस सफर को आगे बढ़ाने के लिए हमें आप सबका ढेर सारा प्यार और आशिर्वाद चाहिए।

शेरशाह के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के प्यार की कहानी करण जौहर की फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट पर शुरू हुई थी। दोनों अच्छे दोस्त बने और उसके बाद एक-दूसरे से प्यार कर बैठे। बॉलीवुड के गलियारों से दोनों के अफेयर के चर्चे कई बार सुनने को मिले, लेकिन इस कपल ने कभी भी अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा। दोनों की वेडिंग फोटोज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाई का तांता लग गया है।

शेयर करें