Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. जानिए मुगलों को खाने में क्या पसंद था किन चीजों का शोक रखते थे।

जानिए मुगलों को खाने में क्या पसंद था किन चीजों का शोक रखते थे।

मुगल अपने खाने में क्या लेते है और किस तरीके से उनके बर्तन होते है चलिए जानते है।

By Avnish 

Updated Date

नई दिल्ली ।   भारत में मुगलों का सम्राज्य काफी सालों तक रहा उस वक्त में उनके शोक भी काफी थे और ऐतिहासिक इमारत भी उन्हीं के जरिए बनाई गई थी। उस दौर की कई ऐतिहासिक इमारतें, संस्कृति और खाने-पीने की चीजें आज भी हैं। मुगल मेहमाननवाजी के कई किस्से इतिहास में बताए गए हैं। जब मुगल भारत आ रहे थे, तब अपने साथ खाने-पीने की कई चीजें लेकर आए थे। उनके कई पसंदीदा व्यंजन आज भी मशहूर हैं। चलिए जानते है।
तंदूर- भारत में आज तंदूर खूब पसंद किया जाता है। चिकन, मोमोज ही नहीं अब हर चीज के साथ तंदूर जोड़ दिया जाता है। हालांकि, बहुत कम लोग ही जानते हैं कि तंदूर मुगल शासनकाल में खूब खाया जाता था। मुगल ही इसे लेकर आए थे।
मेरिनेट का तरीका- जब भी मीट या चिकन बनाया जाता है तो उसे तैयार किया जाता है। इंग्लिश में इस प्रक्रिया को मेरिनेट कहा जाता है। इसका चलन भी मुगलों ने ही शुरू किया था।
बिरयानी- इन दिनों देश में बिरयानी खूब चाव से खाई जा रही है। हमारे देश में चावल का इस्तेमाल तो बहुत समय पहले से होता चला आ रहा है लेकिन इसमे मसालों और दम लगाकर बिरयानी बनाने की जो कला और रेसिपी है, उसे मुगल ही लेकर आए थे।
खीर – हमारे घरों में खास अवसर पर खीर बनाया जाता है। भारत में बहुत पुराने समय से खीर का चलन है लेकिन दूध को गाढ़ा कर फिरनी डिश बनाने का चलन मुगल ही लेकर आए थे।

पढ़ें :- करेला के ह फायदे कभी सुना नहीं होगा आपने
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com