मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

Nepal News: संसद के बाहर एक शख्स ने खुद को किया आग के हवाले, सड़क पर मचा हड़कंप, दर्दनाक हादसे में 80 फीसदी जला शरीर

इंडिया वॉइस

Fire Accident:नेपाल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है,मंगलवार को नेपाल संसद के बाहर एक शख्स ने खुद को आग के हवाले कर दिया,यह घटना मंगलवार दोपहर की है,जब एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ( प्रेम प्रसाद आचार्य) ने आत्मदाह करने का प्रयास किया.इस दर्दनाक हादसे में प्रेम प्रसाद आचार्य का शरीर 80 फीसदी जल चुका है॰

शेयर करें

Kathmandu:नेपाल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है,मंगलवार को नेपाल संसद के बाहर एक शख्स ने खुद को आग के हवाले कर दिया,यह घटना मंगलवार दोपहर की है,जब एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ( प्रेम प्रसाद आचार्य) ने आत्मदाह करने का प्रयास किया.इस दर्दनाक हादसे में प्रेम प्रसाद आचार्य का शरीर 80 फीसदी जल चुका है उनका इलाज कीर्तिपुर के एक अस्पताल में चल रहा है,और वह अब भी क्रिटिकल स्थिति में है.

बताया जाता है कि जब नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल संसद से बाहर चले गए, तब इस शख्स ने आनन-फानन में खुद पर डीजल डाल आग लगा ली. फिलहाल, पीड़ित अस्पताल में भर्ती है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.पुलिस आत्मदाह के पीछे के कारणों का पता नहीं लगा पाई है.

घटना के एक चश्मदीद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें एक व्यक्ति आत्मदाह करने की कोशिश कर रहा है, जबकि आसपास खड़े लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. बताया गया कि जब पीएम दहल संसद से बाहर चले गए तो आचार्य ने अपने शरीर पर डीजल डाला और फिर खुद को आग लगा ली.

टैग: fire
शेयर करें