मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः शाहाबाद में कमेटी चौक पर व्यक्ति को मारी गोली, गंभीर

Rakesh

शहर में कमेटी चौक पर सैलून की दुकान पर बैठे दिव्यांग व्यक्ति को गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई।

man shot
शेयर करें

कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। शहर में कमेटी चौक पर सैलून की दुकान पर बैठे दिव्यांग व्यक्ति को गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई।

मौके पर पहुंचे शाहाबाद चौकी प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि युवक सचिन को गोली लगी थी। उसकी गंभीर हालत के चलते PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

शाहाबाद सदर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि जिस स्थान पर गोली चली है उसका मुआयना किया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। हमलावर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टैग: serious
शेयर करें