मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
पंजाब

पंजाबः ढाबे में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

HO BUREAU

स्थानीय फाजिल्का रोड स्थित चुंगी पर स्थित एक ढाबे में भीषण आग लग गई, जिससे पूरा ढाबा जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने आग को देखते हुए ढाबे में रखे सिलेंडरों को तुरंत बाहर निकाला वरना बड़ी घटना हो सकती थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचें फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

fire
शेयर करें

अबोहर। स्थानीय फाजिल्का रोड स्थित चुंगी पर स्थित एक ढाबे में भीषण आग लग गई, जिससे पूरा ढाबा जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने आग को देखते हुए ढाबे में रखे सिलेंडरों को तुरंत बाहर निकाला वरना बड़ी घटना हो सकती थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचें फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

अजीत नगर निवासी राजू पिछले काफी समय से चुंगी पर ढाबा चलाता था और यहीं पर रहता था। अपने इस ढाबे की कमाई से ही वह परिवार का गुजारा करता था।

अचानक किसी काम से वह मलोट चला गया कि शाम करीब 5 बजे अचानक ढाबे में आग लग गई। पास के दुकानदारों ने आग को देखते हुए ढाबे में रखे सिलेंडरों को बाहर निकाला और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के प्रगट सिंह के नेतृत्व में टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।

शेयर करें