मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ः रोशनी होटल में लगी भीषण आग, एक की मौत, इस वजह से हुआ हादसा

Desk

यूपी के अलीगढ़ जिले के सिविल लाइन थाना इलाके के रेलवे स्टेशन के सामने रोशनी होटल, रेस्टोरेंट व करीब 6 दुकानों में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। अगलगी में होटल में रुके एक गेस्ट की मौत हो गई। होटल स्वामी शकील अहमद उर्फ गामा के भाई व दमकल की टीम ने बताया कि बुधवार सुबह तड़के सूचना मिली कि होटल में आग लग गई है।

firebrigade
शेयर करें

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले के सिविल लाइन थाना इलाके के रेलवे स्टेशन के सामने रोशनी होटल, रेस्टोरेंट व करीब 6 दुकानों में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। अगलगी में होटल में रुके एक गेस्ट की मौत हो गई। होटल स्वामी शकील अहमद उर्फ गामा के भाई व दमकल की टीम ने बताया कि बुधवार सुबह तड़के सूचना मिली कि होटल में आग लग गई है।

मौके पर पहुंचें तो देखा कि नीचे संचालित रेस्टोरेंट, करीब 6 दुकानों व बिल्डिंग में ऊपर संचालित रोशनी होटल में भीषण आग लगी हुई थी। दमकल की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर बमुश्किल काबू पाया।

होटल संचालक के भाई ने बताया कि मृतक गेस्ट का नाम संदीप गुप्ता था। मृतक तड़के सवा चार बजे के करीब होटल में आकर रुका था। दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने में लगी थीं। अगलगी में 25 लाख रुपए से अधिक का नुकसान बताया गया है।

शेयर करें