मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

Mau : 70 वर्षीय ससुर का 35 वर्षीय बहु पर आया दिल, रचाई शादी

up bureau

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से अजब गजब मामला सामने आया है। यहां एक 70 साल के बुजुर्ग ने अपनी 35 साल की बहु से शादी रचा कर चर्चाओं का माहौल गर्म कर दिया है।

Mau : 70 वर्षीय ससुर का 35 वर्षीय बहु पर आया दिल, रचाई शादी
शेयर करें

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से अजब गजब मामला सामने आया है। यहां एक 70 साल के बुजुर्ग ने अपनी 35 साल की बहु से शादी रचा कर चर्चाओं का माहौल गर्म कर दिया है। अब दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों 10 दिन पहले घर से फरार हो गए थे। जिसके बाद बीते रविवार यानी 28 जुलाई को दोनों अचानक मंदिर पहुंचे और एक दूसरे को जयमाला पहनाकर शादी रचाई। इस दौरान गांव के भी कई लोग वहां मौजूद थे।

ये है पूरा मामला

पूरा मामला मऊ के नदवासराय क्षेत्र के सरायसादी गांव का है। यहां रहने वाले 70 वर्षीय हरिशंकर गांव का ही कोटेदार है। उसके 5 बेटे हैं और सभी का एक फला फूला परिवार है। उसी के रिश्ते में बहू लगने वाली 35 वर्षीय महिला के परिवार में भी पति और बच्चे हैं। मगर हाल ही में दोनों के घर से फरार होने के बाद लोगों को इनके प्रेम संबंध के बारे में पता चला। हालांकि, दोनों के बीच ये सब कब से शुरू हुआ और कब दोनों ने शादी का फैसला कर लिया यह किसी को नहीं पता। करीब 10 दिन पहले दोनों घर से गायब हुए। इस दौरान उनके परिवार वालों ने उनकी काफी तलाश भी की लेकिन पता नहीं ।

मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद की पूरी शादी

वही बीते रविवार की रात बुजुर्ग महिला को लेकर गांव के मंदिर पहुंचा। जैसे ही गाँव वालों को इसकी भनक लगी काफी लोग वहां पहुंच गए। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाकर सभी के सामने शादी रचा ली। साथ ही बुजुर्ग ने अपने पास रखे एक थैले से सिंदूर निकालकर महिला के माथे पर लगा दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने अपने-अपने मोबाइल में ये पूरा वाक्या कैद किया और कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो वायरल हो गया।

शेयर करें