मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

तमिलनाडु के सीएम ने भाजपा विरोधी दलों को लामबंद करने की छेड़ी मुहिम, सोनिया समेत 37 नेताओं को लिखा पत्र

इंडिया वॉइस

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित 36 अन्य दलों के नेताओं को लिखे पत्र में स्टालिन ने कहा, “हमारा अद्वितीय, विविध, बहु-सांस्कृतिक संघ (देश) कट्टरता और धार्मिक आधिपत्य के खतरे में है। इन ताकतों से तभी लड़ा जा सकता है जब समानता, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले सभी एक हो जाएं।”

mk stalin
शेयर करें

नई दिल्ली : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा है कि हमारा देश खतरे में हैं। उन्होंने भाजपा विरेोधी दलों को पत्र लिखकर समानता और न्याय के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट होने का आग्रह किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित 36 अन्य दलों के नेताओं को लिखे पत्र में स्टालिन ने कहा, “हमारा अद्वितीय, विविध, बहु-सांस्कृतिक संघ (देश) कट्टरता और धार्मिक आधिपत्य के खतरे में है। इन ताकतों से तभी लड़ा जा सकता है जब समानता, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले सभी एक हो जाएं।”

स्टालिन की 37 नेताओं की सूची में सोनिया गांधी, लालू प्रसाद यादव, फारूक अब्दुल्ला, शरद पवार, ममता बनर्जी, डी राजा, सीताराम येचुरी, एन चंद्रबाबू नायडू, अरविंद केजरीवाल, महबूबा मुफ्ती, चंद्रशेखर राव, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव और राज ठाकरे शामिल हैं। इस सूची में राज्य में उनकी प्रतिद्वंदी पार्टी अन्नाद्रमुक के ओ पनीरसेल्वम और पीएमके के संस्थापक एस रामदास भी हैं।

स्टालिन ने पत्र में कहा कि हमें उसी दृढ़ विश्वास और उद्देश्य के साथ एकजुट होना चाहिए जैसा हमने मंडल आयोग की स्थापना के लिए किया था। उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर अपने भाषण में स्टालिन ने अखिल भारतीय सामाजिक न्याय संघ की शुरुआत करने की घोषणा की थी। पत्र में स्टालिन ने भरोसा दिलाया है कि सामाजिक न्याय संघ में सभी राज्यों के पिछड़े वर्गों के नेताओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा।

शेयर करें