मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

जहां बजनी थी शहनाई, वहां मची चीख-पुकार, बारात आने से पहले मां-बुआ की मौत

Rajni

यूपी के हरदोई जिले में देहात कोतवाली के नीर गांव में शनिवार की रात सिलेंडर में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। बेटी की शादी की तैयारियों में जुटी मां और बुआ की दर्दनाक मौत से खुशियां मातम में बदल गईं।

cylinder
शेयर करें

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में देहात कोतवाली के नीर गांव में शनिवार की रात सिलेंडर में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। बेटी की शादी की तैयारियों में जुटी मां और बुआ की दर्दनाक मौत से खुशियां मातम में बदल गईं।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

कोतवाली देहात के नीर गांव के संजीव सिंह की बेटी की शादी 21 मई को थी। जिसको लेकर रिश्तेदारों का घर पर आना जाना लगा था। शादी की तैयारियों धूमधाम से चल रही थीं। इसी बीच खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई।

दुल्हन की मां लक्ष्मी सिंह और बुआ शर्मिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों को बचाने में संजीव की दूसरी बहन रेनू, परिवार के मोनू और रामू के अलावा कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। डीएम मंगला प्रसाद सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी घटनास्थल का जायजा लिया है।

टैग: Death
शेयर करें