मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
क्षेत्रीय

मॉब लिंचिंग के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा के विधायक

इंडिया वॉइस

तख्तियों पर लिखा था कि रूपेश पांडेय के परिवार को न्याय दो, मॉब लिंचिंग में हुई हत्या में पक्षपात करना बंद करो सहित अन्य शामिल है।

Jharkhand BJP MLA Protest
शेयर करें

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को भी भाजपा विधायक मॉब लिंचिंग के खिलाफ विधानसभा के गेट के समक्ष धरने पर बैठे। इस दौरान भाजपा विधायक बिरंची नारायण, समरी लाल सहित अन्य विधायक हाथों में तख्तियां लिए बैठे हुए थे। तख्तियों पर लिखा था कि रूपेश पांडेय के परिवार को न्याय दो, मॉब लिंचिंग में हुई हत्या में पक्षपात करना बंद करो सहित अन्य शामिल है।

वहीं दूसरी ओर गोमिया विधायक लंबोदर महतो भी धरने पर बैठे। महतो झारखंड में 1932 के खतियान या अंतिम सर्वे के आधार पर स्थानीय और नियोजन नीति की मांग कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि जब तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक निश्चित तिथि बताकर इस नीति को लागू करने का काम नहीं करते हैं। तब तक पूरे बजट सत्र में वे धरने पर बैठेंगे। इस पर कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने सदन में बयान दिया है कि इस पर काम जारी है, जल्द ही यह पूरा होगा।

शेयर करें