मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश: दमोह में घर के आंगन में खेलते वक्त कुएं में गिरा बच्चा, CCTV में कैद हुआ हादसा

इंडिया वॉइस

Damoh News: Madhya Pradesh के Damoh से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां पर एक बच्चा खेलते वक्त कुएं में जा गिरा है. बच्चे को कुएं में गिरता देख दूसरे बच्चे ने शोर मचाया. बच्चे की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाहर निकले और फिर घर के मालिक ने अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चे को बचा लिया.

शेयर करें

Madhya Pradesh news: Madhya Pradesh के Damoh से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां पर एक बच्चा खेलते वक्त कुएं में जा गिरा है. बच्चे को कुएं में गिरता देख दूसरे बच्चे ने शोर मचाया. बच्चे की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाहर निकले और फिर घर के मालिक ने अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चे को बचा लिया. इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. जिसमें घर के लोग बच्चे को बचाते हुए नजर आ रहे हैं. जानकारी के अनुसार दमोह के सिविल वार्ड में मंगलवार की शाम पवन जैन के आंगन में दो बच्चे खेल रहे थे. तभी एक बच्चा आंगन में बने गहरे कुएं की जाली पर चढ़ा गया. कुएं पर लगी जाली अचानक से टूट गई और मासूम कुएं में जा गिरा.

बच्चे को कुएं में गिरता देख दूसरे बच्चे ने शोर मचाया. बच्चे की आवाज सुनकर जैन परिवार के सदस्य बाहर निकले और फिर घर के मालिक पवन जैन ने अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चे को बचा लिया. परिवार के दूसरे सदस्यों की मदद से पवन जैन कुएं में उतरे और कुछ ही मिनटों में बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. ये घटना घर के आंगन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मासूम की जान बचने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

पवन जैन की माने तो ईश्वर की कृपा की वजह से बड़ी घटना होने से बच गई. पवन जैन ने बताया कि दो बच्चे खेल रहे थे. तभी एक बच्चे का पैर जाली में आ गया और वह कुएं में नीचे गिर गया. दूसरे बच्चे ने तुरंत आवाज लगाई और 30 सेकेंड में बच्चे को बचा लिया गया. भगवान की कृपा है कि कोई घटना नहीं घटी.

टैग: Child MP
शेयर करें