Telangana News: तेलंगाना से भीषण आग लगने की घटना सामने आई है,आग लगने की घटना शुक्रवार रात की है,तेलंगाना के मंचेरियल जिले में दर्दनाक हादसा हो गया और इस हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई,हादसे के वक्त परिवार वाले अपने घर में चैन से सो रहे थे,तभी अचानक घर में आग लग गई,गहरी नींद होने की वजह से घरवालों को कुछ पता नहीं चला और जब आंख खुली तो चीख-पुकार की आवाज आ रही थी.
तेलंगाना के मंचेरियल जिले में शुक्रवार रात एक घर में आग लगने से 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई.मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे और इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. इन सबकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई. यह आग इतनी भीषण थी कि घर मलबे में तब्दील हो गया है. फिलहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
रात होने की वजह से जब तक आसपास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़ते तब तक 6 लोगों की जान जा चुकी थी. आनन-फानन में आसपास के लोगों ने दमकल सेवा को इसकी सूचना दी और तब जाकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया.