मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

मनी लॉड्रिंग मामला : नवाब मलिक की न्यायिक कस्टडी 18 अप्रैल तक बढ़ी

इंडिया वॉइस

मंत्री नवाब मलिक को दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के साथ मिलकर कुर्ला में जमीन खरीदने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था। इस मामले में नवाब मलिक 13 दिन तक ईडी कस्टडी में रहे थे।

Nawab malik
शेयर करें

मुंबई : कुख्यात बदमाश दाऊद इब्राहिम से संबंधित मनी लॉड्रिंग मामले में गिरफ्तार मंत्री नवाब मलिक की सोमवार को मुंबई की विशेष पीएमएलए कोर्ट ने न्यायिक कस्टडी 18 अप्रैल तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने नवाब मलिक को जेल में घर का भोजन तथा दवा भी दिए जाने का आदेश दिया है।

दरअसल, मंत्री नवाब मलिक को दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के साथ मिलकर कुर्ला में जमीन खरीदने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था। इस मामले में नवाब मलिक 13 दिन तक ईडी कस्टडी में रहे थे। उसकेे बाद से वे न्यायिक कस्टडी में हैं और उन्हें आर्थर रोड जेल में रखा गया है। जेल में कोर्ट के आदेश के बाद नवाब मलिक को बेड कुर्सी आदि दी गई गई है और आज उन्हें घर का भोजन तथा दवा भी दिए जाने का आदेश जारी किया गया है।

नवाब मलिक ने ईडी की कस्टडी को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। नवाब मलिक की जमानत याचिका विशेष पीएमएलए कोर्ट भी नामंजूर कर चुका है। नवाब मलिक ने इस मामले में अंतरिम राहत के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है।

शेयर करें