Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

Morning Top 10 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 13 मार्च 2022

पढ़ें :- बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर सेना की बड़ी कामयाबी, दो घुसपैठिये ढेर,सर्च अभियान जारी

1. आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में अगली सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेता आज दिल्ली में रहेंगे। सरकार के गठन पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करेंगे। नेतृत्व की मुहर के बाद शपथ की तारीख तय होगी।

2. आसनसोल लोकसभा और 4 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा

चुनाव आयोग ने शनिवार को आसनसोल लोकसभा सीट और चार राज्यों की 4 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इन सभी जगहों पर 12 अप्रैल को मतदान होगा। इनमें पश्चिम बंगाल की बालीगंज, छत्तीसगढ़ की खैरागढ़, बिहार की बोचहां और महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर सीट शामिल है। इन सभी सीटों के लिए 17 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। 12 अप्रैल को मतदान होगा। 16 अप्रैल को मतगणना होगी।

पढ़ें :- 16-17 जनवरी को बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक, नड्डा के एक्सटेंशन पर लग सकती है मुहर

3. PM मोदी की दहाड़- ‘ना हिंदुस्तान रुकने वाला है, ना थकने वाला है’! खेलों में भारत का स्वर्ण युग आ गया है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सरदार पटेल स्टेडियम में 11वें खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया। उन्होंने रिमोट से 11वें खेल महाकुंभ और गुजरात खेल नीति 2022-27 का अनावरण किया। खेल महाकुंभ कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल और विधायक एवं मंत्री सरदार पटेल स्टेडियम में मौजूद हैं। साथ ही बड़ी संख्या में BJP युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी स्टेडियम में मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने “ना हिंदुस्तान रुकने वाला है, ना थकने वाला है” का नारा देते हुए कहा कि खेलों में भारत का स्वर्ण युग आ गया है।

4. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी के इस्तीफे की खबरों से सुरजेवाला ने किया इनकार

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीपबी सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि रविवार को होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी-प्रियंका गांधी अपने पदों से इस्तीफे की पेशकश करेंगे। सुरजेवाला ने एक टीवी चैनल की ओर से सूत्रों के हवाले से दिए समाचार का खंडन करते हुए कहा है कि चैनल सत्तारूढ़ बीजेपी के कहने पर ऐसा कर रहा है।

5. ममता पर बरसे अधीर, कहा- कांग्रेस नहीं होती तो ममता का राजनीतिक अस्तित्व नहीं होता

पढ़ें :- पंजाब सरकार ने कॉलेज, यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया, गेस्ट फैकल्टी की भी सैलरी बढ़ी

साल 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देशभर में कांग्रेस के बगैर विपक्षी एकजुटता की वकालत करने वाली TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी पर कांग्रेस सांसद अधीर चौधरी ने तीखा हमला बोला है। अधीर ने ममता बनर्जी के बयान पर सवाल उठाते हुए उन्हें पागल कह डाला। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस नहीं होती तो आज ममता का कोई राजनीतिक अस्तित्व नहीं होता।

6. दिल्ली : गोकुलपुरी में झुग्गी बस्ती जलकर राख, 7 मृतकों की हुई पहचान

दिल्ली के गोकुलपुरी में मेट्रो पिलर-12 के नीचे बसी झुग्गी बस्ती में शुक्रवार आधीरात बाद करीब 1 बजे लगी आग में मरने वाले सभी सातों लोगों की पहचान हो गई है। मरने वालों में 2 किशोर और 5 बच्चे शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर शोक जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। वहीं दिल्ली सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा देने की घोषणा की है।

7. CBSE 10वीं की टर्म-1 परीक्षाओं का परिणाम घोषित, अंक पत्र नहीं किया जाएगा जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षाओं का परिणाम ऑफलाइन घोषित कर दिया गया है। पहले सत्र की परीक्षाओं के अंकों के लिए अंक पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

8. EPFO ने EPF पर ब्याज दर घटाकर 8.1 फीसदी किया

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भविष्य निधि (EPF) जमा पर ब्याज दर घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया है। ईपीएफओ के इस फैसले से देश में ईपीएफओ के करीब 5 करोड़ सदस्य प्रभावित होंगे।

9. युद्ध का हिस्सा नहीं बनेगा बेलारूस, यूक्रेन को मदद पर अमेरिकी सीनेट दोफाड़

रूस के मित्र देश बेलारूस ने साफ किया है कि वो रूस-यूक्रेन युद्ध का हिस्सा नहीं बनेगा। यूक्रेन की चेतावनी के बाद बेलारूस ने साफ किया कि उसकी यूक्रन पर रूसी आक्रमण में शामिल होने की कोई योजना नहीं है। इस बीच यूक्रेन को मदद के मसले पर अमेरिकी सीनेट दोफाड़ हो गई। सीनेट में यूक्रेन को अमेरिकी मदद के प्रस्ताव पर 31 सदस्यों के विरोध का सामना करना पड़ा, जबकि 68 सदस्यों के समर्थन से मदद के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकी।

10. 36 साल के गेब्रियल बोरिक बने चिली के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति

दक्षिण अमेरिकी देश चिली में गेब्रियल बोरिक ने नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। 36 साल के गेब्रियल बोरिक चिली के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति बने हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com