Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

Morning Top 10 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 15 मई 2022

पढ़ें :- बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर सेना की बड़ी कामयाबी, दो घुसपैठिये ढेर,सर्च अभियान जारी

 

1. पंचायत चुनाव : 21 जिलों में कुल 68.15 फीसदी मतदान

झारखंड के 21 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक पहले चरण मे 68.15 प्रतिशत मतदान हुआ । पहले चरण में 21 जिलों के 72 प्र-खंडों की 1,127 ग्राम पंचायतों में वोटिंग हुई। शनिवार की सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग हुई। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मतदाताओं में वोटिंग को लेकर काफी उत्साह देखा गया। खासकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मतदाता बिना किसी डर के मतदान करने घर से बाहर निकले। इस दौरान महिलाओं में भी काफी उत्साह देखा गया। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी भी काफी देखी गयी।

2. देश की अर्थव्यवस्था में हस्तशिल्प का बहुत बड़ा योगदान – राजनाथ सिंह

पढ़ें :- 16-17 जनवरी को बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक, नड्डा के एक्सटेंशन पर लग सकती है मुहर

केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को चिकनकारी एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चिकन व्यवसाय को बढ़ाने में सरकार मद्द करेगी। राजनाथ सिंह ने कहा देश की अर्थव्यवस्था में हस्तशिल्प का बहुत बड़ा योगदान है और इसमें निर्यात की भी बहुत अधिक संभावनाएं हैं। चिकन व्यवसाय के रोजगार और उसके निर्यात निर्यात को भी और अधिक बढ़ाने हेतु सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा।

3. देश के ताजा हालात पर 3 बड़े मुस्लिम संगठनों ने जाहीर की चिंता

देश के ताजा हालात पर तीन बड़े मुस्लिम संगठनों ने चिंता जाहीर की है। संगठनों के जिम्मेदारों का आरोप है कि केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी अपने मकसद और एजेंडे के तहत समाज में नफरत घोलने का काम कर रही है। मुस्लिम संगठनों ने दिल्ली में दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करने का ऐलान किया है। 20-21 मई को इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर में आयोजित होने वाले सम्मेलन में देश के कई बड़े संगठन शामिल हो रहे हैं। संगठनों का कहना है कि सम्मेलन में देश के ताजा हालात पर चर्चा कर आगे की रणनीति बनाने का काम किया जाएगा।

4. त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री होंगे डॉ. माणिक साहा, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

डॉ. माणिक साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री होंगे। त्रिपुरा विधायक दल की शनिवार शाम को हुई बैठक में उन्हें सर्व सम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।

पढ़ें :- पंजाब सरकार ने कॉलेज, यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया, गेस्ट फैकल्टी की भी सैलरी बढ़ी

5. कांग्रेस का नव संकल्प शिविर, बैनर में परिवारवाद का जवाब, BJP कर रही झूठा दिखावा

देश में लगातार चुनाव हार रही कांग्रेस पार्टी झीलों की नगरी उदयपुर के 5 सितारा होटल में अपनी दशा और दिशा में चिंतन शुरू कर चुकी है। गुजरे 8 सालों में पार्टी के केन्द्र की सत्ता से बाहर होने के बाद से उस पर परिवारवाद का आरोप लगा है। उदयपुर में चल रहे तीन दिवसीय नव संकल्प शिविर के दौरान कांग्रेस की ओर से लगाए गए बैनर्स में किया गया बदलाव इन्हीं आरोपों से बाहर निकलने की कवायद में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है। बीजेपी इसे नेहरू-गांधी परिवार की छाया से बाहर निकलने की कोशिश बता रही है।

6. राजधानी में रोजाना औसतन 75 कॉल दमकल विभाग को आती हैं- आकंड़े

राजधानी में गर्मी के दिनों में आग की घटनाएं बढ़ गई हैं। आंकड़ों के मुताबिक रोजाना औसतन 75 कॉल दिल्ली फायर कंट्रोल रूम में आ रही है। वहीं पिछले साल के मुकाबले कॉल की संख्या भी 1634 ज्यादा। जबकि इस साल जान गंवाने वालों लोगों की संख्या 591 है। ये पिछले साल 346 थी।

7. मुंडका अग्निकांड : हिरासत में इमारत का मालिक

दिल्ली के मुंडका इलाके की इमारत में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। शनिवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान रेस्क्यू टीम को दूसरी मंजिल से शवों के कुछ अवशेष बरामद हुए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के बाद कुल 31 लोगों के गायब होने की खबर मिली है। इसी आधार पर मृतकों की संख्या बढ़ने की बात की जा रही है। वहीं आग में 12 लोग झुलसकर जख्मी हुए हैं। फिलहाल मुंडका थाने में केस दर्ज कर हरीश गोयल (48) और वरुण गोयल (38) को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी सीसीटीवी और वाईफाई राउटर बनाने वाली कंपनी के मालिक हैं और सगे भाई हैं। हादसे के समय दोनों भाईयों के पिता अमरनाथ गोयल भी दूसरी मंजिल पर मौजूद थे, वो भी गायब हैं।

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

8. गर्मी के साथ बढ़ने लगती है आग की घटनाएं

राजधानी दिल्ली में गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने के मामले भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को मुंडका इलाके में लगी आग ने 30 लोगों की जान ले ली। बीते मार्च महीने में भी गोकलपुरी इलाके में झुग्गियों में लगी आग ने 7 लोगों की जान ले ली थी। गर्मी के मौसम में आग लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ये भी देखने में आता है कि आग लगने का सबसे बड़ा कारण शार्ट-सर्किट होता है। दमकल निदेशक अतुल गर्ग की माने तो छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो आग की घटनाओं से बचा जा सकता है।

9. श्रीलंका में संकट : महिंदा की गिरफ्तारी को अदालत से गुहार, विक्रमसिंघे ने बनाए चार मंत्री

श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं। महिंदा की गिरफ्तारी की मांग अदालत तक पहुंच गई है। इस बीच श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने 4 मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है।

10. संयुक्त अरब अमीरात के नए राष्ट्रपति होंगे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को संयुक्त अरब अमीरात का नया राष्ट्रपति चुना गया है। शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन और फिर उनके अंतिम संस्कार के बाद शनिवार को हुई फेडरल सुप्रीम काउंसिल की बैठक में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस 61 वर्षीय शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को संयुक्त अरब अमीरात का तीसरा राष्ट्रपति चुना।

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com