Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

Morning Top 10 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 22 मार्च 2022

पढ़ें :- बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर सेना की बड़ी कामयाबी, दो घुसपैठिये ढेर,सर्च अभियान जारी

1. उत्तराखंड- पुष्कर सिंह धामी ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

बीजेपी विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। सोमवार शाम साढ़े 5 बजे बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक में पुष्कर धामी को नेता चुना गया।

2. HP में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस यूथ प्रदेश अध्यक्ष समेत 23 युवा नेता AAP में शामिल

आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में कांग्रेस की हिमाचल शाखा का एक बड़ा हिस्सा AAP में शामिल हो गया। कांग्रेस नेता मनीष ठाकुर, केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस से प्रेरित अपने सभी साथियों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

पढ़ें :- 16-17 जनवरी को बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक, नड्डा के एक्सटेंशन पर लग सकती है मुहर

3. सोनिया गांधी आज हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेताओं से करेंगी मुलाकात

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी आज हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायकों और वहां के पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगीं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली स्थित अपने आवास पर हिमाचल के कांग्रेस विधायकों और पार्टी के नेताओं संग दोपहर को बैठक करेंगी। इस दौरान राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी।

4. अमित शाह बुधवार को जाएंगे लखनऊ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को लखनऊ जाएंगे, जहां 24 मार्च को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शाह को उत्तर प्रदेश का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सूत्रों के अनुसार अमित शाह 23 मार्च को लखनऊ जाएंगे, जहां उनकी मौजूदगी में 24 मार्च को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा। 25 मार्च को उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा।

5. केन्द्र सरकार पर संयुक्त किसान मोर्चा ने लगाया वादाखिलाफी का आरोप

पढ़ें :- पंजाब सरकार ने कॉलेज, यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया, गेस्ट फैकल्टी की भी सैलरी बढ़ी

संयुक्त किसान मोर्चा ने केन्द्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। किसान संगठनों का आरोप है कि किसान आंदोलन को खत्म कराने से पहले केन्द्र सरकार ने कई वादे किए थे। जिसे अब ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। केन्द्र सरकार अगर किसानों की बात नहीं मानेगी तो किसान दोबारा आंदोलन करेंगे।

6. नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में खूंटी जिले को देश में मिला तीसरा स्थान

नीति आयोग की ओर से जारी जनवरी 2022 के लिए की गई डेल्टा रैंकिंग में खूंटी जिले को देश भर में तीसरा स्थान मिला है। रैकिंग में शीर्ष 5 जिलों में झारखंड के खूंटी, गुमला और पाकुड़ जिला शामिल है। इनमें खूंटी को तीसरा, गुमला को चौथा और पाकुड़ जिले को पांचवां रैंक मिला है।

7. दिल्ली में 24 घंटें साफ पानी देने और यमुना की सफाई के काम को लेकर समीक्षा बैठक

केजरीवाल सरकार दिल्ली के हर घर को 24 घंटे नल से साफ पानी देने, सभी अनाधिकृत कालोनियों के घरों को सीवर लाइन से जोड़ने और यमुना की सफाई करने को लेकर बेहद गंभीरता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन परियोजनाओं की समीक्षा की।

8. 12 साल से कम उम्र के बच्चों को कोरोना टीका देने पर 3 हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे केंद्र- हाई कोर्ट

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

दिल्ली हाईकोर्ट ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों को कोरोना का वैक्सीन देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। कार्यकारी चीफ जस्टिस विपिन सांघी की अध्यक्षता वाली बेंच केंद्र को 3 हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 12 मई को होगी।

9. पद्म अलंकरण समारोह- दिवंगत बिपिन रावत की बेटियों ने प्राप्त किया पद्म विभूषण

राष्ट्रपति भवन में सोमवार को आयोजित पद्म अलंकरण समारोह के पहले चरण में गीता प्रेस गोरखपुर के राधेश्याम खेमका(मरणोपरांत) और बिपिन रावत (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण प्रदान किया गया। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, पैरालंपिक रजत पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक साइरस पूनावाला सहित 8 हस्तियों को पद्म भूषण प्रदान किए गए। पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा सहित 53 को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

10. ‘द कश्मीर फाइल्स’ की कमाई विस्थापितों पर हो खर्च – अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हुई धांधली पर बहस ना हो इसलिए फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” लाई गई है। अखिलेश ने विधानसभा की कई सीटों का विवरण देते हुए आरोप लगाया कि चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली हुई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com