Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

Morning Top 10 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 27 जनवरी 2022

पढ़ें :- बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर सेना की बड़ी कामयाबी, दो घुसपैठिये ढेर,सर्च अभियान जारी

1. आज मथुरा और गौतम बुद्ध नगर दौरे पर रहेंगे शाह

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के मथुरा और गौतम बुद्ध नगर में सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

2. राहुल गांधी आज करेंगे पंजाब में वर्चुअल रैली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब में लोगों से बातचीत करेंगे और ‘नवी सोच नव पंजाब’ वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे।

पढ़ें :- 16-17 जनवरी को बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक, नड्डा के एक्सटेंशन पर लग सकती है मुहर

3. उत्तराखंड चुनाव : बीजेपी की दूसरी सूची जारी, बीसी खंडूड़ी की बेटी को कोटद्वार से बनाया उम्मीदवार

BJP की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उत्तरखांड में 9 प्रत्याशियों के नामों पर अपनी मंजूरी दी है। इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी की बेटी और विधायक ऋतु खंडूरी भूषण का भी नाम शामिल है। बीजेपी अब तक कुल 68 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। पार्टी अभी डोईवाला और टिहरी सीट पर नाम तय नहीं कर पाई है।

4. यूपी विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, 89 में 37 महिलाएं उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी, जिनमें 89 में से 37 महिलाएं हैं। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी महिलाओं को 40% भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है।

5. गोवा चुनाव : निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर

पढ़ें :- पंजाब सरकार ने कॉलेज, यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया, गेस्ट फैकल्टी की भी सैलरी बढ़ी

गोवा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री रहे चुके कद्दावर नेता रहे मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को मनाने में असफल रही है। उत्पल ने पणजी विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उत्पल आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

6. पंजाब चुनाव : नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मैदान में उतरे बिक्रमजीत मजीठिया

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के धुर विरोधी नेता विधानसभा चुनाव में आमने-सामने हो गए हैं। अकाली दल ने अपने नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने बुधवार को कहा कि बिक्रमजीत सिंह मजीठिया अमृतसर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ेगे। इस सीट पर नवजोत सिद्धू मैदान में हैं।

7. पंजाब चुनाव : प्रकाश सिंह बादल लंबी विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव

अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल अपने पैतृक विधानसभा क्षेत्र लंबी से चुनाव लड़ेंगे। 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल कड़ाके की ठंड के बावजूद हलके में चुनाव प्रचार कर रहे थे। प्रचार के दौरान ही बादल कोरोना संक्रमित हुए।

8. कॉपी राइट एक्ट उल्लंघन के आरोप में गूगल के CEO सुंदर पिचाई पर FIR दर्ज

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

फिल्म निर्माता सुनील दर्शन की शिकायत पर दुनिया के सबसे विशाल सर्च इंजन गूगल के CEO सुंदर पिचाई सहित 6 अधिकारियों के खिलाफ बुधवार को मुंबई के MIDC पुलिस स्टेशन में कॉपीराइट उल्लंघन एक्ट के आरोप में FIR दर्ज की गई है। फिल्म मेकर सुनील दर्शन का आरोप है कि यूट्यूब पर उनकी फिल्म ‘एक हसीना थी एक दीवाना था’ का कॉपीराइट उल्लंघन किया गया है। इस फिल्म के गीतों और दृश्यों को बिना उनकी मंजूरी के गूगल में अपलोड कर करोड़ों रुपये की कमाई की गई।

9. सात करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के दहिसर और अंधेरी इलाके में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 7 करोड़ रुपये के नकली नोट सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को सेशन कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को 31 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। इस मामले की गहन छानबीन मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस कर रही है।

10. BCCI ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और T-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया

BCCI ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और T-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे टीम में कुलदीप यादव की वापसी हुई है। वहीं रवि बिश्नोई को वनडे और T-20 दोनों टीमों में शामिल किया गया है। वो वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करते दिखेंगे। रवि को हाल ही में IPL की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टीम में शामिल किया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com