Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

Morning Top 10 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 31 जनवरी 2022

पढ़ें :- बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर सेना की बड़ी कामयाबी, दो घुसपैठिये ढेर,सर्च अभियान जारी

1. पीएम मोदी आज उप्र में करेंगे पहली वर्चुअल रैली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में पहली वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत और गौतमबुद्ध नगर की 21 विधानसभा क्षेत्रों की जनता को वर्चुअली संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में स्थापित वर्चुअल स्टूडियो से रैली में शामिल होंगे।

2. प्रधानमंत्री मोदी आज 30वें NCW स्थापना दिवस कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 30वें राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, कार्यक्रम का विषय ‘शी द चेंज मेकर’ है। इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना है। इस मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री भी मौजूद रहेंगी।

पढ़ें :- 16-17 जनवरी को बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक, नड्डा के एक्सटेंशन पर लग सकती है मुहर

3. आज से संसद का बजट सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अध्यक्ष ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आज से शुरू होगा बजट सत्र, आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। जिसके बाद आज ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगीं। इसके बाद वित्त मंत्री 01 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। वहीं सभी सांसदों से सत्र शुरू होने से 48 घंटे पहले RT-PCR टेस्ट कराने का अनुरोध किया गया है।

4. कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा के लिए 8 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, चन्नी को भदौड़ से टिकट

कांग्रेस ने रविवार को पंजाब विधानसभा के लिए पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की। लिस्ट में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित कुल 8 नाम शामिल हैं। चन्नी को पार्टी पहले चमकौर साहिब सीट से भी उतार चुकी है और अब उन्हें भदौड़ से भी उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के बेटे मनीष बंसल का नाम भी है जिसे बरनाला से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने विष्णु शर्मा को टिकट दिया है। कांग्रेस पहले ही 109 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इसके साथ ही ये संख्या 117 हो गई है।

5. बीजेपी ने मणिपुर के उम्मीदवारों की घोषणा की, 3 महिलाओं को टिकट

पढ़ें :- पंजाब सरकार ने कॉलेज, यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया, गेस्ट फैकल्टी की भी सैलरी बढ़ी

बीजेपी ने रविवार को मणिपुर विधानसभा की सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी ने 3 महिला उम्मीदवारों और 4 अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को टिकट दिया है। मुख्यमंत्री एन विरेन सिंह अपनी परंपरागत सीट हिंगांग से चुनाव लड़ेंगे।

6. प्रियंका गांधी वाड्रा प्रचार के लिए 02 फरवरी को आएंगीं उत्तराखंड

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट देहरादून आएंगे। प्रियंका गांधी ‘‘उत्तराखण्डी स्वाभीमान प्रतिज्ञा पत्र’’यानी हमारा शपथ पत्र को 02 फरवरी को जारी करेंगी।

7. अखिलेश का दावा- बीजेपी ने आपराधिक छवि के 99 लोगों को टिकट दिया

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी राज में समाज का हर वर्ग परेशानियां झेल रहा है। किसान नौजवान के हालात तो बद से बदतर होते जा रहे हैं। जनसामान्य और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सिर्फ सत्ता संरक्षित अपराधी बेखौफ हैं। अखिलेश यादव ने दावे के साथ कहा कि अब तक बीजेपी ने अपराधी छवि के 99 लोगों को टिकट दिए हैं।

8. कश्मीर घाटी में 12 घंटे में 5 आतंकी ढेर

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों ने शनिवार शाम से रविवार सुबह तक दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 5 आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद का डिवीजनल कमांडर जाहिद वानी उर्फ टाइगर भी शामिल है। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है।

9. हिंद महासागर में चीन को घेरने के लिए पहले से ज्यादा भारतीय युद्धपोत गश्त पर

हिंद महासागर में चीन की नौसैनिक शक्ति तेजी से बढ़ने की वजह से भारत की भी चिंता बढ़ी है। इसीलिए चीन को घेरने के लिए इस समय पहले से कहीं अधिक भारतीय युद्धपोत गश्त कर रहे हैं। इसके अलावा महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए लगभग 125 विदेशी नौसैनिक जहाज भी तैनात हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से भारत के पानी में इतने सारे नौसैनिक जहाज एक साथ नहीं देखे गए हैं।

10. TMC सांसद का आरोप- जम्मू-कश्मीर को चीन और पाकिस्तान का हिस्सा दिखा रहा WHO, पीएम मोदी से की शिकायत

TMC सांसद डॉक्टर शांतनु सेन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से भारत का गलत नक्शा पेश किए जाने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से शिकायत की है। सेन ने पीएम को लिखी अपनी चिट्ठी में कहा है कि WHO की वेबसाइट पर जो कोरोना वायरस मामलों का विश्व मैप दिखाया जाता है, उसमें जम्मू-कश्मीर को चीन और पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com