मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत, दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102 रुपये पार

इंडिया वॉइस

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पिछले महीने 22 तारीख को 137 दिन के अंतराल के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की थी। 22 मार्च से लेकर अभी तक के 12 दिन में 10 बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की जा चुकी है।

bike in petrol pump
petrol diesel price down today
शेयर करें

नई दिल्ली : अप्रैल के पहले दिन राहत देने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज फिर बढ़ोतरी कर दी गई। इन दोनों जिंस की कीमत में प्रति लीटर 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.61 रुपये हो गई है, जबकि डीजल सुबह 6 बजे से 93.87 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पिछले महीने 22 तारीख को 137 दिन के अंतराल के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की थी। 22 मार्च से लेकर अभी तक के 12 दिन में 10 बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की जा चुकी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनी के संचित घाटे को देखते हुए माना जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में अभी प्रति लीटर 12 से लेकर 21 रुपये तक की और बढ़ोतरी की जा सकती है।

शेयर करें