मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

इस साल 65 साल से अधिक आयु वालों को नहीं है हज यात्रा की अनुमति

इंडिया वॉइस

सऊदी अरब सरकार की नई गाइड लाइन के बाद भारतीय हज कमेटी ने जारी किए नए दिशा-निर्देशों में ये जानकारी दी है।

Haj Yatra
शेयर करें

इस साल हज के मुकद्दस सफर 2022 के लिए 65 साल से कम उम्र के ही आवेदक जा सकेंगे। इससे अधिक आयु के आजमीन के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। सऊदी अरब सरकार की नई गाइड लाइन के बाद भारतीय हज कमेटी ने जारी किए नए दिशा-निर्देशों में ये जानकारी दी है।

हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद याकूब शेख ने हज यात्रा को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें बताया गया है कि सऊदी अरब सरकार के हज और उमराह मंत्रालय ने नई घोषणा की है कि इस साल का हज विशेष शर्तों के साथ पूरा किया जाएगा। शर्तों का ब्यौरा भी जारी किया गया है। इस साल का हज उन लोगों के लिए खुला है, जिनकी उम्र 65 वर्ष से कम है और उन्होंने सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अनुमोदित मुख्य कोविड -19 टीकाकरण प्राप्त किया है। आजमीन ए हज को प्रस्थान के 72 घंटों के भीतर किए गए परीक्षण से एक नकारात्मक कोविड-19 पीसीआर परीक्षा परिणाम प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। सऊदी मंत्रालय ने भी निर्देश दिया है कि सभी तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करना चाहिए और हज का फर्ज अदा करते समय अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सभी एहतियाती उपायों का पालन करना चाहिए।

भारतीय हज कमेटी ने सऊदी अरब की सरकार द्वारा जारी स्थिति को देखते हुए कई निर्देश जारी किए है। इनमें 65 वर्ष से अधिक आयु के सभी हज आवेदक (30 अप्रैल 2022 तक) हज 2022 के लिए अपात्र होंगे। इसके परिणामस्वरूप उन महिला तीर्थयात्रियों की हज सीट भी रद्द कर दी जाएगी, जिनकी मेहरम 30 अप्रैल 2022 को 65 वर्ष से अधिक आयु की होगी। नए हज आवेदन इच्छुक तीर्थयात्रियों द्वारा 9 अप्रैल 2022 से 22 अप्रेल तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं। मशीन से पढ़ने योग्य वैध भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट 22 अप्रैल 2022 से पहले जारी किया गया है और 31 दिसंबर 2022 तक वैध हो। हज आवेदकों को हज 2022 के लिए अपने आवेदन वापस लेने की भी अनुमति है, यदि वे नए दिशानिर्देशों के कारण जाने के इच्छुक नहीं हैं।

शेयर करें