मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

10 दिन में नौवीं बार बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत

इंडिया वॉइस

पेट्रोल और डीजल की कीमत में पिछले 22 मार्च से आज तक के 10 दिन में नौंवी बार बढ़ोतरी की गई है। 22 मार्च को हुई बढ़ोतरी के बाद से अभी तक 24 मार्च को छोड़कर हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है।

filling petrol
diesel petrol price
शेयर करें

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गुरुवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की है। आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.81 रुपये और डीजल की कीमत 93.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

पेट्रोल और डीजल की कीमत में पिछले 22 मार्च से आज तक के 10 दिन में नौंवी बार बढ़ोतरी की गई है। 22 मार्च को हुई बढ़ोतरी के बाद से अभी तक 24 मार्च को छोड़कर हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। अभी तक हुए कुल नौ बार के इजाफे में से 22, 23, 25 और 26 मार्च को पेट्रोल और डीजल दोनों जिंस की कीमत में प्रति लीटर 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई। 27 मार्च को पेट्रोल में 50 पैसे और डीजल में 55 प्रति लीटर, 28 मार्च को पेट्रोल में 30 पैसे और डीजल में 35 पैसे प्रति लीटर, 29 मार्च को पेट्रोल में 80 पैसे और डीजल में 70 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि 30 मार्च और उसके बाद आज दोनों जिंसों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी की वजह से भारत में सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का संचित घाटा काफी विशाल हो चुका है। पिछले साढ़े चार महीने के दौरान इन कंपनियों का संचित घाटा 19000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। इसी वजह से माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकारी ऑयल कंपनियां को अपने संचित घाटे को पूरा करने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कम से कम 14 से 24 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है। हालांकि ये बढ़ोतरी एक झटके में करने की जगह छोटी-छोटी किस्त में की जाएगी।

शेयर करें