मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर इजाफा, जानिए क्या है नया रेट

इंडिया वॉइस

राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल का दाम बढ़कर 99.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 90.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

DESIEL PETROL
Petrol will now get cheaper by Rs 8.20 and diesel by Rs 13.90 in Bihar - Deputy Chief Minister Tarkishore Prasad
शेयर करें

नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर इजाफा किया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 53 पैसे प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम में 58 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया है। राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल का दाम बढ़कर 99.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 90.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का दाम बढ़कर 113.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 98.13 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का भाव बढ़कर 108.53 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल की कीमत 93.57 रुपये लीटर हो गया है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल भाव 104.90 रुपये लीटर और डीजल 95.00 रुपये लीटर मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि पिछले छह दिन में 5वीं बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इस तरह कुल मिलाकर छह दिनों में पेट्रोल का दाम 3.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 3.75 रुपये प्रति लीटर बढ़ा है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन ब्रेंट क्रूड 120.65 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 113.90 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था।

शेयर करें