मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को देश वापस लाने की हर संभव प्रयास कर रही सरकार : पीएम मोदी

इंडिया वॉइस

प्रधानमंत्री ने आज उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान वैश्विक परिस्थितियों में हुए भू-राजनीतिक बदलाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज देशवासियों के लिए जाति-पांति से ऊपर उठकर राष्ट्र को मजबूत करना बेहद जरूरी है।

PM MODI
शेयर करें

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन गंगा चलाकर देश यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों को वापस ला रहा है। देश के बेटे-बेटियों को पूरी सुरक्षा के साथ घर पहुंचाने के लिए सरकार दिन रात काम कर रही है। देश के एक-एक नागरिक के जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। दुनिया में कहीं भी संकट आने पर भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।

प्रधानमंत्री ने आज उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान वैश्विक परिस्थितियों में हुए भू-राजनीतिक बदलाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज देशवासियों के लिए जाति-पांति से ऊपर उठकर राष्ट्र को मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज का दौर हर भारतवासी को एक संदेश दे रहा है कि भारत को ज्यादा से ज्यादा ताकतवर और आत्मनिर्भर बनाए जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि आज देश की सेनाओं को आधुनिक बनाना और आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनना बेहद जरूरी है। यह काम स्वार्थी तत्व नहीं कर सकते। वे लोग केवल अपने परिवार की सोचते हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों का इतिहास रक्षा सौदों में कमीशन खाने का रहा है। यह लोग सेनाओं की जरूरतों को नजरअंदाज करते आए हैं। इन लोगों का दिल देश में बम धमाके करने वाले आतंकियों के लिए धड़कता है। यह लोग देश को सशक्त नहीं कर सकते।

शेयर करें