मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

पीएम मोदी ने राज्यों से देश हित में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने का किया आग्रह

इंडिया वॉइस

उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों में इजाफा देखते हुए केन्द्र सरकार ने पिछले साल पेट्रोलियम उत्पादों पर आबकारी कर में कटौती की थी। इसी को देखते हुए कुछ राज्यों ने भी अपने यहां कटौती की है।

शेयर करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा के दौरान अनुरोध किया कि वैश्विक परिस्थितियों के चलते पेट्रोलियम उत्पादों की बड़ी कीमतों से लोगों को राहत देने के लिए राज्य अपने यहां वैट में कटौती करें।

प्रधानमंत्री ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद के समापन भाषण का सीधा प्रसारण किया गया। इसमें प्रधानमंत्री ने राज्यों से सहयोगी संघवाद का उदाहरण प्रस्तुत करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में युद्ध की परिस्थिति पैदा हुई है। इससे सप्लाई चैन प्रभावित हुई है। ऐसे माहौल में दिनों-दिन चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों में इजाफा देखते हुए केन्द्र सरकार ने पिछले साल पेट्रोलियम उत्पादों पर आबकारी कर में कटौती की थी। इसी को देखते हुए कुछ राज्यों ने भी अपने यहां कटौती की है। उन्होंने कहा कि इस कटौती से केन्द्र और राज्य दोनों के राजस्व में कमी आ रही है लेकिन इससे जनता को राहत मिल रही है।

प्रधानमंत्री ने कुछ उदाहरण देते हुए राज्यों की ओर से की गई कटौती, उससे कीमतों में आई कमी और राज्यों को हुए राजस्व घाटे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, झारखंड, तमिलनाडु ने किसी न किसी कारण से केंद्र सरकार की बातों को नहीं माना और उन राज्य के नागरिकों पर बोझ पड़ता रहा। उनकी प्रार्थना है कि नंवबर में केन्द्र सरकार ने आबकारी कर में कटौती की अब राज्य वैट कम करके अपने नागरिकों को लाभ पहुंचाएं।

शेयर करें