मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः हरिद्वार में फर्जी डीएम चढ़ा पुलिस के हत्थे, युवती को एसडीएम बनवाने का झांसा देकर ठगा था 70 लाख

Rakesh

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में फर्जी डीएम बनकर नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने वाले नटवरलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पड़ोस की रहने वाली एक युवती को एसडीएम बनवाने का झांसा देकर 70 लाख ठगे थे।

accused
शेयर करें

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में फर्जी डीएम बनकर नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने वाले नटवरलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पड़ोस की रहने वाली एक युवती को एसडीएम बनवाने का झांसा देकर 70 लाख ठगे थे।

युवती के परिजनों के पास कैश में 70 लाख का इंतजाम ना होने पर आरोपी नटवरलाल ने उनके मकान की गिफ्ट डीड अपने नाम करवा ली थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी निहार कर्णवाल समेत उसके दो साथियों निखिल बेनीवाल और निशांत गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में केस दर्ज कराया था। वहीं शिवालिक नगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने भी शादी करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर अपनी बेटी के साथ शारीरिक शोषण करने का मुकदमा रानीपुर कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टैग: arrest
शेयर करें