मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
क्षेत्रीय

झारखण्ड पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे को किया विफल, 15 किलो के दो आईईडी बम बरामद

इंडिया वॉइस

आईजी ने बताया कि आईईडी को सुरक्षा बलों को भारी क्षति पहुंचाने के लिये नक्सलियों द्वारा जंगल में लगाया गया था, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया है।

jharkhand crpf
शेयर करें

हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे को विफल कर दिया है। नक्सलियों की ओर से पुलिस बल को भारी क्षति पहुंचाने की योजना थी लेकिन पुलिस की सक्रियता से वह नाकाम हो गये।

झारखंड पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने रविवार को बताया कि हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चोथे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उनके द्वारा गठित हजारीबाग पुलिस, सीआरपीएफ 22 बटालियन, सीआरपीएफ 26 बटालियन, आईआरबी 3 एवं जिला के सैट बलों के एक संयुक्त टीम ने बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरकी के बलकमक्का के जंगल में एक नाला के पास नक्सलियों की ओर से लगाये गए 15-15 किलोग्राम के दो आईईडी बमों को बरामद किया गया। झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते ने इन बमों को सर्च कर उसी जगह पर डिफ्यूज कर दिया।

आईजी ने बताया कि आईईडी को सुरक्षा बलों को भारी क्षति पहुंचाने के लिये नक्सलियों द्वारा जंगल में लगाया गया था, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया है। हजारीबाग पुलिस की यह एक बड़ी उपलब्धि है।

शेयर करें