मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः  पुलिसकर्मी ने बुलेट से बाइकसवार को मारी टक्कर, मौत, परिजनों ने शव को सड़क पर रख किया हंगामा

Rakesh

पथरी क्षेत्र के ऐथल बुजुर्ग तिराहे के पास दो मोटरसाइकिल आमने- सामने टकरा गई। जिससे मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नशे में धुत पुलिसकर्मी ने सामने से आ रहे बाइक सवार को अपनी बुलेट से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोट लगने के कारण मोके पर ही उसकी मौत हो गई।

accident
शेयर करें

लक्सर। पथरी क्षेत्र के ऐथल बुजुर्ग तिराहे के पास दो मोटरसाइकिल आमने- सामने टकरा गई। जिससे मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नशे में धुत पुलिसकर्मी ने सामने से आ रहे बाइक सवार को अपनी बुलेट से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोट लगने के कारण मोके पर ही उसकी मौत हो गई।

लोगों ने घटना की जानकारी पथरी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन जब पुलिस शव को पीएम के लिए ले जाने लगी तो लोगों ने हंगामा काट दिया। मामले को बढ़ता देख घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई।

सूचना मिलते ही एसपी देहात स्वप्न किशोर मौके पर पहुंचे और किसी तरह परिजनों व गुस्साई भीड़ को समझाकर शांत कराया। एसपी देहात स्वपन किशोर ने बताया कि घटना के आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

शेयर करें