मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति कोविन्द ने 29 महिलाओं को प्रदान किए नारी शक्ति पुरस्कार

इंडिया वॉइस

यह पुरस्कार विशेष रूप से कमजोर और हाशिए पर गई महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में किए गए असाधारण कार्यों को मान्यता देने की दृष्टि से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से प्रदान किए जाते हैं।

Ramnath Kovind awards
शेयर करें

नई दिल्ली : राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 29 महिलाओं को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में वर्ष 2020 और 2021 के नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किए।

नारी शक्ति पुरस्कार हर वर्ष महिलाओं को उनके उत्कृष्ट और असाधारण कार्यों के लिए प्रदान किए जाते हैं। कुल 28 पुरस्कार (वर्ष 2020 के लिए 14 और 2021 के लिए 14) 29 महिलाओं को प्रदान किए गए। यह पुरस्कार विशेष रूप से कमजोर और हाशिए पर गई महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में किए गए असाधारण कार्यों को मान्यता देने की दृष्टि से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से प्रदान किए जाते हैं।

इससे पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने एक ट्वीट कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं जीवन के सभी क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान दे रही हैं। आइए हम उनकी सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने और उनमें से प्रत्येक को अपने सपनों और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के अवसर प्रदान करने के लिए खुद को फिर से प्रतिबद्ध करें।

वर्ष 2020 के नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित महिलाओं में अनीता गुप्ता, आरती राणा, डॉ इला लोध (मरणोपरांत), जया मुथु और तेजम्मा, जोधैया बाई बैगा, मीरा ठाकुर, नसीरा अख्तर, कुलगाम निवृति राय, पद्मा यांगचान, संध्या धारी, सायली नंदकिशोर अगवने, टिफ़नी बरार, उषाबेन दिनेशभाई वसाव और वनिता जगदेव बोराडे शामिल हैं।

वर्ष 2021 के नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित महिलाओं में अंशुल मल्होत्रा, बटूल बेगम, कमल कुंभारी, मधुलिका रामटेके, नीना गुप्ता, नीरजा माधव, निरंजनाबेन मुकुलभाई कलारथी, पूजा शर्मा, राधिका मेनन, सथुपति प्रसन्ना, शोभा गास्ति, श्रुति महापात्र, तागे रिटा ताखे और थारा रंगास्वामी शामिल हैं।

शेयर करें